सियासी संकट के बीच सीएम गहलोत बोले- आपस में कोई लड़ाई नहीं है, सब मिलकर दोबारा सरकार बनाएंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 10 अक्टूबर 2022। राजस्थान में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कोई लड़ाई नहीं है। हम सब मिलकर अगली सरकार को दोबारा बनाएंगे। बस जनता का आशीर्वाद चाहिए। सीएम गहलोत ने कहा कि मीडिया दबाव में है और मीडिया में इस तरह की खबरें आती हैं, जिससे भाजपा को फायदा हो। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मीडिया में जों खबरें आ रही हैं, वे सब बकवास हैं। खबर चलती है कि गांधी के परिवार को कोई पूछ नहीं रहा है। अब गांधी परिवार में वोट दिलाने की शक्ति नहीं रही है। उन्होंने कहा कि आज भी देश की जनता कांग्रेस की सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मानती है, जहां वो जाएंगे लाखों लोग इकट्ठे होंगे।मुख्यमंत्री गहलोत ने आगे कहा कि आज हम केंद्र की सरकार में नहीं हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकल रही है। जिसमें वह महंगाई कम करने, बेरोजगारी खत्म करने, देश में प्रेम-भाईचारे और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों की बात कर रहे हैं। इस यात्रा से भाजपा बौखला गई है।


उक्त बातें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अखिल भारतीय रैगर महासभा के तत्वाधान में आयोजित 7वें राष्ट्रीय रैगर महासम्मेलन में कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि कि राज्य सरकार सामाजिक असमानता मिटाने के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। संविधान ने देश में सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए गए हैं। समाज में समानता और समरसता सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।  सीएम गहलोत ने कहा कि समाज के बालकों के लिए जयपुर में छात्रावास और रामदेवरा में धर्मशाला का निर्माण कार्य पूर्व कार्यकाल में किया गया। रैगर समाज की बालिकाओं के लिए जयपुर में छात्रावास बनाने की घोषणा की। राज्य सरकार की ओर से बगरू क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

मैं लगातार अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने में विश्वास रखता हूँ-रवि अधिकारी

शेयर करे अनिल बेदाग़/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 अक्टूबर 2022। कर्म युद्ध’, गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर, 2022 को वीकेंड के लिए सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखी जाने वाली सबसे बड़ी वेब सीरीज बन गई है। इसे रवि अधिकारी द्वारा निर्देशित और श्री अधिकारी ब्रदर्स एंटरप्राइज के बैनर तले […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़