‘द फैमिली मैन 2’ ट्रेलर देखने के बाद कंगना रनौत ने की सामंथा अक्किनेनी की तारीफ, बोलीं- ये दिल में रहती है

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ का ट्रेलर देखने के बाद दक्षिण की अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी की तारीफ की है। इस सीरीज का पहला ट्रेलर बुधवार सुबह ऑनलाइन जारी किया गया था। इस ट्रेलर में सामंथा का धांसू एंट्री दिखाया गया है। इस वेब शो के साथ सामंथा पहली बार हिंदी दर्शकों को इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं।  कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस ट्रेलर का एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, “इस लड़की के पास मेरा दिल है।

पहले भी तारीफ कर चुकी हैं कंगना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगना को किसी की तारीफ करते हुए कम ही देखा गया है। लेकिन वह आए दिन सामंथा तारीफ करती रहती हैं। इससे पहले भी कंगना ने सामंथा की प्रशंसा करते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया था। 

इंप्रेसीव है सामंथा का लुक

अब ट्रेलर में सामंथा के लुक और एक्शन की बात करें तो वाकई में उन्होंने अपने धांसू एंट्री से सभी के दिल पर छा गई हैं। इस वेब शो में सामंथा एक खूंखार आतंकवादी के किरदार में नजर आने वाली हैं। जासूसी पर आधारित इस सीरीज में मनोज वाजपेयी के साथ समांथा की जुगलबंदी देखने को मिलेगी। इस सीरीज में सामंथा एक्शन में दिखाई देंगी।

समांथा दक्षिण भारतीय फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री हैं। उन्होंने तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री में करीब 11 सालों तक काम किया है। ‘द फैमिली मैन 2’ समांथा की पहली वेब सीरीज और हिन्दी का प्रोजेक्ट है। 

4 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा रिलीज 

‘द फैमिली मैन 2’ के आगामी सीजन का निर्माण निर्माता राज और डीके की जोड़ी ने किया है। यह 4 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस शो के 9 एपिसोड हैं। मनोज वाजपेयी और समांथा के अलावा इसमें प्रियामणि, शारिब, शरद केलकर और दर्शन , सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी, शहाब अली, वेदांत सिन्हा, महेक ठाकुर और सीमा बिस्वास भी दिखने वाले हैं।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल संग शुभेंदु अधिकारी की बैठक में शामिल नहीं हुए 24 विधायक, TMC में शामिल होने की अटकलें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 15 जून 2021। पश्चिम बंगाल चुनावों में सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को पार्टी विधायकों के साथ राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। हालांकि, इस बैठक में बीजेपी के 74 विधायकों में से सिर्फ 50 ही मौजूद […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं