राज्यपाल संग शुभेंदु अधिकारी की बैठक में शामिल नहीं हुए 24 विधायक, TMC में शामिल होने की अटकलें

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 15 जून 2021। पश्चिम बंगाल चुनावों में सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को पार्टी विधायकों के साथ राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। हालांकि, इस बैठक में बीजेपी के 74 विधायकों में से सिर्फ 50 ही मौजूद थे। बाकी, 24 विधायक बैठक में नहीं आए और अब इन ‘गायब’ विधायकों के कारण पार्टी की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, सियासी हलकों में चर्चा है कि ये सभी 24 विधायक सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा के 74 विधायकों में से 24 विधायक शुभेंदु अधिकारी के साथ इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए। इससे इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या ये विधायक टीएमसी में वापसी कर सकते हैं? विधायकों के बैठक में न जाने से इस बात के भी संकेत मिले हैं कि विधायक शुभेंदु अधिकारी की लीडरशिप के लिए तैयार नहीं थे। 

सूत्रों का कहना है कि कई विधायक पार्टी से खफा है और कुछ विधायक मकुल रॉय के नक्शेकदम पर चलकर टीएमसी में अपनी वापसी कर सकते हैं। पिछले हफ्ते मुकुल रॉय ने सत्ताधारी पार्टी में अपनी वापसी की थी जिनके बाद राजीव बनर्जी, दीपेंदु विश्वास और सुभ्रांशु रॉय सहित कई अन्य नेताओं के भी टीएमसी में शामिल होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी “उन लोगों के मामले पर विचार करेगी जिन्होंने मुकुल के साथ टीएमसी को छोड़ा था और अब वो वापस आना चाहते थे”। उनकी पार्टी ने कहा है वह कि 30 से अधिक विधायक उनके संपर्क में हैं।

मकुल रॉय से पहले सोनाली गुहा और दीपेंदु बिस्वास जैसे नेताओं ने खुलकर कहा था कि वे पार्टी में वापस लौटना चाहते हैं और मुख्यमंत्री से माफ़ी मांगी थी। इन सब के बीच भाजपा यह कहती रही है कि सबकुछ ठीक है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि वह राज्य में दलबदल विरोधी कानून लागू करने की कोशिश करेंगे।

बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ने पिछले साल दिसंबर में बीजेपी का दामन थाम लिया था, शुरू में अधिकारी बड़ी संख्या में नेताओं को अपने साथ लेकर आए थे। इसके बाद नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराकर अधिकारी ने अपना नाम बड़ा किया था।  चुनाव के बाद, उन्हें विपक्ष का नेता नामित किया गया था. इसके अलावा पिछले महीने हुई चक्रवात समीक्षा की बैठक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी के साथ भी अधिकारी को आमंत्रित किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

अब दक्षिण में खुला मोर्चा, पंजाब और राजस्थान के बाद केरल कांग्रेस में मची कलह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जून 2021। बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में आंतरिक कलह से निपटने की कोशिश में जुटी कांग्रेस को अब दक्षिण के मोर्चे पर भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केरल में अब पार्टी […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत