दिल्ली में कंस्ट्रक्शन काकाम अगले आदेश तक बंद, निर्माण श्रमिकों को 5 -5 हजार रुपये देगी सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी जानकारी, 7 दिसंबर तक ट्रकों की नो एंट्री

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 नवंबर 2021 । दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण केजवरीवाल सरकार के लिए एक बार फिर सिर दर्द बन गया है. दिल्ली सरकार ने कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन गतिविधियों को अगले आदेश तक बंद कर रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं. साथ ही सभी निर्माण श्रमिकों को 5 -5 हजार रुपए दिए जाएंगे. यह जानकारी पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी है.

बताया जा रहा है कि अब ट्रकों की एंट्री 7 दिसंबर तक बंद रहेगी. ‘गुलाबी बाग, मयूर विहार फेज 2, तिमारपुर, हरि नगर, द्वारका सेक्टर 3, अशोक विहार, रोहिणी सेक्टर-11, कड़कड़डूमा, विकासपुरी, पश्चिम विहार और वसंत कुंज में रहने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए स्पेशल बस का इंतजाम की व्यवस्था की गई है. प्रदूषण फैलाने वाली अलग-अलग एजेंसियों को 28 लाख 76 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. समय-समय पर पानी का छिड़काव दिल्ली में जारी रहेगा.

पेट्रोल पंप पर प्रदूषण सर्टिफिकेट जांच की मुहिम जारी रहेगी. बताया जा रहा है कि और नवंबर महीने में अबतक 18 लाख प्रदूषण सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं. इसके साथ ही 14 हजार लोगों का चालान किया जा चुका है.

Leave a Reply

Next Post

कश्मीर में पारा माइनस में, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, UP-MP समेत इन राज्यों में होगी बारिश! अगले 24 घंटे में बढ़ेगी ठंड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 नवंबर 2021 । पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और चल रही शीतलहर के कारण मैदानी इलाकों में भी मौसम के बदलने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक 30 नवंबर से मैदानी इलाकों वाले राज्यों में बारिश के साथ ठिठुरन बढ़ […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय