शिक्षा के साथ खेल को बढ़ावा देने सरकार की अनोखी पहल

indiareporterlive
शेयर करे

आदिवासी क्षेत्र के आश्रमों में ढाई करोड़ की खेल एवं दैनिक आवश्कता की वस्तुएं की वितरित

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दन्तेवाड़ा 12 दिसम्बर 2020। जिला दन्तेवाड़ा में नक्सल क्षेत्र से प्रभावित होते हुए यंहा के आदिवासियों ने अपने बच्चों को किसी भी क्षेत्र आगे बढ़ने से अछूता नहीं रखा। सुदूर अंचल के बच्चें पढ़ने-लिखने में भी पिछे नही हैं। यहां के बच्चों ने यह साबित कर दिया है। जिला प्रशासन ने इनकी पढ़ने की लगन और मेहनत को सराहा। साथ ही बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

आदिवासी क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए प्रशासन ने नई पहल की शुरूआत की। बच्चों की आगे बढ़ने की इस लगन को देखकर सुदूर अंचल के आश्रम/छात्रावासों में एलुमिनियम गंज, कढ़ाई ,एलइडी बल्ब, सीलिंग पंखा, वेटिंग चेयर स्अील, अलमीरा फुल साइज, एक्जिकेटिव टेबल, एक्जिकेटिव चेयर, एवं खेल सामग्री छात्रावास आश्रम में प्रदाय किए गए। साथ ही बच्चों को अनेक सुविधाएं भी दी जा रही है, जिससे बच्चों को पढ़ने-लिखने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। वर्ष 2019-20 में जिला खनिज न्यास निधि मद के अंतर्गत जिले के सुदूर अंचलों में संचालित विभागीय आश्रम छात्रावासों हेतु आवश्यक सामग्री प्रदाय कार्य विभिन्न सामग्री दिए जाने 2 करोड़ 19 लाख 83 हजार  की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। प्राप्त स्वीकृति के आधार पर जिले के सुदूर अंचलों में संचालित आश्रम छात्रावासों में निवासरत छात्र छात्राओं हेतु उक्त सामग्री उपलब्ध कराई गई ताकि छात्र छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

जिले में संचालित 130 विभागीय आश्रम/छात्रावासों तथा विशिष्ट संस्थाओं हेतु खेल सामग्री प्रदाय किए जाने राशि 20 लाख 63 हजार 5 सौ 66 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त के आधार पर जिले में संचालित 130 आश्रम/छात्रावासों तथा विशिष्ट संस्थाओं में निवासरत 7605 छात्र तथा 5575 छात्राएं कुल 13180 छात्र छात्राओं को उनके शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोरंजन कार्य हेतु खेल सामग्री प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Next Post

तीसरी बार बदली फिल्म मैदान की रिलीज डेट, अब अगले साल दशहरे में आएगी मूवी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड में बतौर एक्शन हीरो अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर अजय देवगन ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है।  इन दिनों वो अपनी  कई दिनों शानदार फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं।  इन फिल्मों में एक नाम और जुड़ चुका […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़