भारत के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ तीन-दिवसीय दौरे पर पहुंचे नेपाल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काठमांडू 04 मई 2024। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ तीन-दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे। यह भारत के किसी मौजूदा प्रधान न्यायाधीश की पहली नेपाल यात्रा है। इस दौरान वह अपने नेपाली समकक्ष से मुलाकात करेंगे और बाल अधिकार पर एक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। नेपाल के प्रधान न्यायाधीश विश्वंभर प्रसाद श्रेष्ठ के निमंत्रण पर यहां आए न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश डॉ. आनंद मोहन भट्टाराई ने उनका स्वागत किया।

नेपाल के उच्चतम न्यायालय के प्रवक्ता वेद प्रसाद उप्रेती के अनुसार, ‘‘यह इतिहास में पहली बार है कि भारत के किसी मौजूदा प्रधान न्यायाधीश ने नेपाल की आधिकारिक यात्रा की।” न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ शनिवार को काठमांडू में केंद्रीय बाल न्याय समिति द्वारा बाल अधिकारों पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता होंगे। उप्रेती के अनुसार, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ उसी शाम नेपाल के प्रधान न्यायाधीश के साथ एक मैत्रीपूर्ण बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति श्रेष्ठ अपने भारतीय समकक्ष के सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन करेंगे। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ अपनी आधिकारिक यात्रा समाप्त कर रविवार को लौटेंगे।  

Leave a Reply

Next Post

शरीर की गर्माहट को कम करते हैं ये 5 फल, शरीर को मिलते हैं कूलिंग इफेक्ट्स

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 04 मई 2024। गर्मियों के मौसम की चिलचिलाती धूप सेहत बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती. व्यक्ति धूप की चपेट में आ जाता है तो कई दिनों तक उसे बिस्तर पकड़ना पड़ जाता है. धूप के कहर से शरीर में पानी की कमी, पेट […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस