नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने एचडीएफसी बैंक के 100वें ब्रांच का किया उद्घाटन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 13 अक्टूबर 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज छत्तीसगढ़ के कोरबा में एचडीएफसी बैंक के 100वें ब्रॉंच का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने इस दौरान ब्रांच के लोगो का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेक्टर के विस्तार से जहां प्रदेश के लोगों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधा मिलेगी, वहीं हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकरी योजनाओं का लाभ लेने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने प्रदेश के लोगों के विकास और उत्थान में सहयोग के लिए बैक से अपेक्षा की। मंत्री डॉ. डहरिया ने बैंक के अधिकारियों को 100वें ब्रांच खोलने के लिए बधाई एवं शुभकामनाए दी। एचडीएफसी बैंक के छत्तीसगढ़ हेड नीलेश फूले ने कहा कि कोरबा जिले के निहारिका में स्थापित यह ब्रांच एचडीएफसी बैंक का 100वां ब्रांच है। श्री फूले ने कहा कि हमारा बैंक शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण बैंकिंग सेवा पर भी केन्द्रित होकर ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रही है। आगामाी समय में बस्तर संभाग में 25 और ब्रांच खोलने की योजना है। इस अवसर पर बैंक अधिकारी दीपक अग्रवाल, संदीप ब्रिक, उदय खेरवड़कर, नोडल अधिकारी मनोज गुप्ता और रवि शाह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

सरोज पांडे यह भी सुनिश्चित करवाये कि पार्टी के भीतर में रेपिस्टों को पनाह देना बंद करें भाजपा नेता – वंदना राजपूत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 13 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन को दो दिन पहले ही पत्र लिखकर सभी जिलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट अधिसूचित करने का अनुरोध किया है। समय पर न्याय नहीं मिल पाना भी गंभीर चिंता का […]

You May Like

सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस