बंगाल में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा, सुबह 5 से रात 10 बजे तक मिलेगी छूट

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 26 जून 2020। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। आज शुक्रवार 26 जून 2020 को प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने बताया कि राज्य में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक लॉकडाउन में छूट दी जाएगी।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम एक जुलाई से मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने के बारे में अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। बैठने की क्षमता भर यात्रियों के साथ मेट्रो सेवाएं शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में फिलहाल जारी लॉकडाउन 30 जून को समाप्त होने वाला था। राज्य सचिवालय के सामने स्थित सभागार में सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद बनर्जी ने कहा कि नेताओं के बीच विचारों की भिन्नता थी, लेकिन आखिर में यह तय किया गया कि लॉकडाउन को कुछ ढील के साथ जुलाई के अंत तक बढ़ा दिया जाए।
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान राज्य में लोकल ट्रेनें और मेट्रो सेवाएं भी बंद रहेंगी। इसके अलावा सभी स्कूल-कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थाएं भी अभी बंद रहेंगे। सीएम ममता ने बताया कि सरकार ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Next Post

दर्द, दहशत, खूनी खेल के बीच पितृसत्तात्मक समाज की शिकार एक चुड़ैल की कहानी है ‘बुलबुल’

शेयर करे 18वीं शताब्दी के बैकग्राउंड में बनी बुलबुल की कहानी हवेली में रहने वाली ‘बुलबुल’ (तृप्त‍ि डिमरी) के ही इर्द-गिर्द घूमती है। अन्व‍िता दत्त निर्देश‍ित इस हॉरर ड्रामा से लोगों ने डर और अच्छे कंटेंट की उम्मीद की। देखा जाए तो यह फिल्म कहानी के मामले में किसी महिला सशक्त […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं