झारखंड में बड़ा हादसा: ट्रेन में आग की अफवाह पर कूदे कई यात्री, चार लोगों की मौत; हेल्पलाइन नंबर जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 12 जून 2024। झारखंड के लातेहार में रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर कई यात्री ट्रेन से कूद गए। इस वजह से कई यात्री एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद एबुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंची।

ट्रेन में आग लगने की फैली अफवाह
जानकारी के मुताबिक सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची तो ट्रेन में सवार किसी यात्री ने आग लगने की अफवाह फैला दी। इसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग डर के मारे ट्रेन से उतर भागने लगे। इस दौरान कुछ लोग विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस वजह से चार लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

हादसे के बाद हरकत में आए रेलवे अधिकारी
हालांकि, इस घटना में कितने लोग घायल हुए हैं? इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। इधर जैसे ही प्रशासन को इसकी सूचना मिली सभी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे के बाद स्टेशन में मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। रेलवे अधिकारी इस ट्रेन दुर्घटना के बाद हरकत में आ गए और मौके पर रवाना हो गए। वहीं, रेलवे पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।

Leave a Reply

Next Post

घर के आंगन में चैन की नींद सो रहे 5 लोगों को बोलेरो ने कुचला, 1 की मौत...4 लोग की हालत गंभीर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लातेहार 15 जून 2024। झारखंड के लातेहार जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब एक बोलेरो ने आंगन में सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया, जिससे 1 की मौत हो गई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं