राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर साधा निशाना, इतिहास में पहली बार भारत ने आर्थिक मंदी में प्रवेश किया

indiareporterlive
शेयर करे

आरबीआई का अनुमान- माइनस 9.5 रह सकती है जीडीपी 

अंतिम तिमाही में जीडीपी के वृद्धि की राह पर लौटने का अनुमान 

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 नवंबर 2020। भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की ग्रोथ रेट नकारात्मक रहने का अनुमान व्यक्त किया है। आरबीआई के अनुमान के मुताबिक जीडीपी की ग्रोथ रेट लगातार दूसरी तिमाही में नकारात्मक रह सकती है। इसे लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि इतिहास में पहली बार भारत ने आर्थिक मंदी में प्रवेश किया है। उन्होंने इसे लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके कार्यों ने भारत की मजबूती को कमजोरी में तब्दील कर दिया है।

गौरतलब है कि आरबीआई ने मौद्रिक समीक्षा को लेकर आधिकारिक आंकड़े अभी जारी नहीं किए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अनुमान व्यक्त किया था कि चालू वित्त वर्ष में विकास दर माइनस 9.5 फीसदी रह सकती है. इससे पहले अप्रैल से जून की पहली तिमाही के दौरान भी जीडीपी की विकास दर माइनस में रही थी।

आरबीआई गवर्नर ने जीडीपी के अंतिम तिमाही में वृद्धि की राह पर लौटने का अनुमान जताया था। उन्होंने इसके लिए कोरोना के कारण अनिश्चित स्थिति को जिम्मेदार बताया था। केंद्रीय बैंक के मुताबिक पहली तिमाही में विकास दर माइनस 23.9 फीसदी रही थी।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए सरकार ने मार्च महीने के अंत में संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया था। इसका असर अर्थव्यवस्था पर साफ नजर भी आया, जब पहली तिमाही में जीडीपी की विकास दर 23.9 फीसदी माइनस में रही थी।

तब सरकार ने भी इसके लिए लॉकडाउन को ही जिम्मेदार बताते हुए सभी गतिविधियों के बंद होने का हवाला दिया था। हालांकि, जुलाई से सितंबर की तिमाही के दौरान अनलॉक शुरू हो गया था, लेकिन सभी गतिविधियों को धीरे-धीरे शुरू करने की छूट दी गई थी।

Leave a Reply

Next Post

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में धनवंतरी जयंती मनायी गई

शेयर करेकोविड-19 के दौर में आयुर्वेद पद्धति कारगर-प्रभारी कुलपति डाॅ. संजय अलंग इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 12 नवम्बर 2020। कोविड 19 के दौर में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति कार्यरत और उपयोगी है। कई बिमारियों में इस पद्धति से ही ईलाज संभव है और इसका कोई विकल्प नहीं है। आज आयुर्वेद लोगों […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही