छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को एक और स्थायी जज मिला, अरविन्द कुमार वर्मा ने ली शपथ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 13 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में शुक्रवार को न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा ने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। 12 दिसंबर को शाम 4 बजे हाईकोर्ट परिसर में आयोजित सादे समारोह में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने अपने न्यायालय कक्ष में न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा को शपथ दिलाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली ने 11 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया था। इसके बाद औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।

शपथ ग्रहण समारोह में महाधिवक्ता विवेक शर्मा, अधिवक्ता, रजिस्ट्रार जनरल, हाईकोर्ट रजिस्ट्री, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

'हाउज द जोश': सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने नए रंगरूटों संग लगाए 20 पुश-अप्स, देखने वाले रह गए हैरान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 दिसंबर 2025। भारत की सशस्त्र और गौरवशाली सेना को शनिवार को 491 नए युवा अफसर मिल गए। इन अफसरों में देश की आन, बान और शान की रक्षा करने का जोश साफ देखा गया। पासिंग आउट परेड (पीओपी) की सलामी भारतीय सेना के प्रमुख जनरल […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग