लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी कार… डूबने से पांच लोगों की मौत, चालक घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखीमपुर खीरी 26 नवंबर 2025। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में मंगलवार आधी रात के बाद एक भयावह सड़क हादसा हुआ, एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार छह लोगों में से पांच की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढुआ थाना क्षेत्र के गिरजापुरी बैराज से पहले स्थित शारदा सायफन के पास देर रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से वापस लौट रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर शारदा सायफन में जा गिरी, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक को गंभीर हालत में बचा लिया गया। हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे हुआ।

पढ़ुआ थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के मुताबिक, कार में सवार जितेंद्र पुत्र विपिन बिहारी निवासी घाघरा बैराज, घनश्याम पुत्र बल्लू निवासी घाघरा बैराज, लालजी पुत्र मेवा लाल निवासी सीशियन पुरवा, अजीमुल्ला पुत्र अज्ञात निवासी गिरजापुरी, सुरेंद्र पुत्र विशुसोखा निवासी रामवृक्ष पुरवा थाना सुजौली जनपद बहराइच, लखीमपुर से शादी निपटाकर  कार से बहराइच जनपद की तरफ वापस जा रहे थे। रास्ते में शारदा सायफन के पास चालक को गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आने से वाहन नियंत्रण खो बैठा और सीधे सायफन में जा गिरा।

सूचना मिलते ही पढुआ प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। कार चालक बबलू पुत्र राजेश निवासी गिरजापुरी थाना सुजौली जनपद बहराइच को पुलिस ने बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जबकि कार में सवार अन्य पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजा।

जांच जारी
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर कार के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, लेकिन इसके पीछे की वजहों की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Next Post

14,000 फीट पर भारतीय सैनिकों को मिल रहा नया युद्ध कौशल, अब हर सैनिक स्वयं में होगा एक ‘हथियार’

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 नवंबर 2025। भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने 14,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले उत्तर-पूर्व के संवेदनशील इलाकों में एएमएआर यानी आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन का विशेष प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। कड़ाके की ठंड, बर्फानी हवाओं और बेहद कठिन पर्वतीय भू-भाग […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं