तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा

Indiareporter Live
शेयर करे

एक की मौत; तीन की हालत गंभीर

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाराणसी, 17 अगस्त 2026। वाराणसी में चौबेपुर क्षेत्र के वाराणसी- गाजीपुर हाईवे बाईपास रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ। सावन के तीसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे कांवड़िये सड़क किनारे विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान चार कांवड़ियों को अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

कैसे हुआ हादसा
चारों कांवड़िया रविवार की रात वाराणसी से गंगाजल लेकर पैदल मार्कंडेय महादेव मंदिर के लिए निकले थे। सोमवार की सुबह चौबेपुर बाईपास हाईवे पर गौरा उपरवार गांव के सामने पहुंचने के बाद सभी सड़क किनारे विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों व पुलिस ने तत्काल पहुंच कर सभी घायलों को उपचार के लिए पं दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने विनीत तिवारी (25) पुत्र विनोद तिवारी, निवासी काल भैरव वाराणसी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल आशीष चौधरी (25), रितेश पासी (27), सागर (26) का उपचार चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति वाले घायलों को बेहतर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि एक कांवड़िया की मृत्यु हो गई है। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

उफनाई गंगा चेतावनी बिंदु से 13 सेमी. ऊपर पहुंची,

शेयर करेआठ मोहल्लों में घुसा पानी, नावों से हो रहा है आवागमन इंडिया रिपोर्टर लाइव शुक्लागंज, 17 अगस्त 2026। गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा। बुधवार को चेतावनी बिंदु 112 मीटर से 13 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर पहुंच गया है। किनारे बसे आठ मोहल्लों में पानी घुसने से लोगों […]

You May Like

मुख्यमंत्री ने कहा - किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार....|....रणबीर की ‘रामायण’ का चीन में बजा डंका....|....'दोस्ती के किस्से और प्यार के लफड़े'....|....तमिलनाडु में किसानों का 75000 रुपये तक का कर्ज माफ....|....मास्टर प्लान-2047 में खींचा गया है शिक्षा का नया खाका....|....ताज के पार्श्व से भगवान शिव की पूजा, गंगाजल से किया अभिषेक....|....उफनाई गंगा चेतावनी बिंदु से 13 सेमी. ऊपर पहुंची,....|....तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा....|....थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के परिवार से मिल भावुक हुए सीएम....|....नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण