जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना, 17 नवंबर 2026। बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित जनता फ्लैट के पास मंगलवार सुबह रुई के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। सुबह करीब चार बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखी रुई और अन्य सामान जलकर राख हो गए। वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के घरों में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, दमकल की तीन से चार गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब चार बजे जनता फ्लैट के पास स्थित रुई के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन से चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत की और घंटों बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में गोदाम में रखी रुई समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, कुल कितने रुपये का नुकसान हुआ है, इसका वास्तविक आकलन अभी नहीं हो सका है।

रुई कारोबारी राहुल कुमार ने बताया कि रात में उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी दुकान से चिंगारी निकल रही है। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गोदाम में आग लगी हुई है। इसके बाद सुबह करीब चार बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गोदाम में रखा सामान बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल गई कि अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग डर गए। अपनी सुरक्षा को देखते हुए लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। काफी देर तक पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घनी आबादी वाले जनता फ्लैट के पास रुई का कारोबार किए जाने पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि रुई जैसे ज्वलनशील सामान का भंडारण और कारोबार घनी बस्ती में किसकी अनुमति से किया जा रहा था, इसकी जांच होनी चाहिए। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह और गोदाम में सुरक्षा मानकों के पालन की स्थिति का पता चल सकेगा। 

Leave a Reply

Next Post

इंश्योरेंस कंपनी ने कर दिया था क्लेम खारिज: अब देने होंगे एक करोड़

शेयर करेमहिला को 6 साल की कानूनी जंग के बाद राहत इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 17 नवंबर 2026। राजधानी रायपुर के जिला उपभोक्ता आयोग ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को मृतक पवन पिंचा की पत्नी चंदा पिंचा को एक करोड़ रुपये की बीमा […]

You May Like

'दो साल तक भी युद्ध में नहीं रहेगा अमेरिका'....|....इंश्योरेंस कंपनी ने कर दिया था क्लेम खारिज: अब देने होंगे एक करोड़....|.... जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग....|....37 साल पुराने केस में हाईकोर्ट का फैसला....|....नर्मदा घाटी में कम बारिश ने बढ़ाया भूकंप का खतरा....|....नीमच में पहाड़ के नीचे बना पॉवर हाउस....|....सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर....|....जनता के लिए खुलेगा 'शीशमहल': जल्द शुरू होगी घूमने की व्यवस्था....|....पुलिस आने की अफवाह में भागा युवक....|....पटवारी हड़ताल पर, सरकार वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति के अधिकार  देने से क्यो भाग रही है? - कांग्रेस