त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 जून 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय त्रिपुरा दौरे के दूसरे दिन आज भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। साथ ही शाह उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा वे राज्य में एक महत्वपूर्ण होटल परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। गृह मंत्री गुरुवार शाम अगरतला पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह उनका कार्यक्रम गोमती जिले स्थित प्रसिद्ध माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने से शुरू होगा।

सीमा प्रबंधन पर विशेष जोर

इसके बाद अमित शाह पश्चिम त्रिपुरा जिले के शालबागान स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF) त्रिपुरा फ्रंटियर मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां वे प्रभावी सीमा प्रबंधन पर विशेष जोर देते हुए उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री माणिक साहा, मुख्य सचिव जेके. सिन्हा, पुलिस महानिदेशक अनुराग ढंकर तथा वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी शामिल होंगे। गृह मंत्री पश्चिम त्रिपुरा जिले के लंकामुरा सीमा चौकी का भी दौरा करेंगे और भारत-बांग्लादेश सीमा पर जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे।

क्या-क्या कार्यक्रम शामिल?

अपने दौरे के दौरान शाह पुराने राजभवन परिसर में प्रस्तावित पुष्पबंत पैलेस होटल परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। राज्य सरकार ने पिछले वर्ष 14 मार्च को टाटा समूह की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के साथ समझौता किया था, जिसके तहत ऐतिहासिक पुष्पबंत पैलेस को विरासत आधारित पांच सितारा होटल में परिवर्तित किया जाएगा। त्रिपुरा की बांग्लादेश से लगती लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा को देखते हुए गृह मंत्री का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीमा पार घुसपैठ, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के साथ विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लुधियाना 05 जून 2026। पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना से एक बेहद ही हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां अलग-अलग इलाकों से 9 लड़कियों के अचानक गायब होने के मामले का पंजाब राज्य महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल