25 सितंबर को ‘लव लॉटरी’ में खुलेगा रिश्तों और कानून का नया राज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 16 सितंबर 2026। रिश्तों में प्यार और भरोसे के साथ जब धोखा, शादी और कानून की पेचीदगियां जुड़ जाएं, तो कहानी सिर्फ भावनात्मक नहीं रहती, बल्कि कई सवाल भी खड़े करती है। अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर फिल्म ‘लव लॉटरी’ कुछ ऐसे ही सवालों को बड़े पर्दे पर सामने लाने की तैयारी में है। सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में हुई देरी के चलते 18 सितंबर को प्रस्तावित फिल्म की रिलीज अब एक सप्ताह आगे बढ़ाकर 25 सितंबर 2026 कर दी गई है।

कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ द्वारा सिनेमा-गंज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित और अरविंद पांडे निर्देशित यह फिल्म आधुनिक रिश्तों, वैवाहिक विवादों, धोखे और गुजारा भत्ता जैसे संवेदनशील मुद्दों को सस्पेंस और कोर्टरूम ड्रामा के साथ पेश करती है। फिल्म में पुरुषों के अधिकार और रिश्तों में अधिकारों के संतुलन का मुद्दा भी कहानी का अहम हिस्सा है। कबीर दुहान सिंह, विजयंत कोहली, हेमंत पांडे और इंदिरा कृष्णन समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

अब नई रिलीज डेट के साथ ‘लव लॉटरी’ दर्शकों के सामने एक ऐसा सवाल रखने को तैयार है—रिश्तों में सच की जीत होती है या कानून की बाजी?

Leave a Reply

Next Post

चलती मालगाड़ी के इंजन पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी

शेयर करेलोको पायलट घायल; आरपीएफ ने आरोपी को किया गिरफ्तार इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा, 16 सितंबर 2026। कोरबा के जूनाडीह-दीपका एसईसीएल साइडिंग के बीच मालगाड़ी के इंजन पर पत्थर फेंकने वाले युवक को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में लोको पायलट को चोट लगी थी। आरोपी की […]

You May Like

मेरठ में 44 सील भवनों पर गरज रहा बुलडोजर....|....'इतिहास पढ़ाओ मत, दिखाओ': जड़ें मजबूत होंगी तो अपने हिसाब से पैर फैलाऊंगा....|....नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले मंत्री संजय निषाद, जो निषाद समाज के साथ हम उसके साथ....|....जिनपिंग से मोदी की दो टूक: रिश्ते आगे बढ़ाने हैं तो सीमा पर शांति जरूरी....|....तारा क्षेत्र के जंगल आदिवासियों के जीवन आधार, भाजपा सरकार ने उसको नीलाम कर दिया - भूपेश बघेल....|....80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’....|....चलती मालगाड़ी के इंजन पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी....|....25 सितंबर को ‘लव लॉटरी’ में खुलेगा रिश्तों और कानून का नया राज....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों लोगों के साथ निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने एसपी ऑफिस पहुंचे....|....बप्पा की भक्ति में रंगी मधुरिमा तुली, घर पर मनाया गणपति उत्सव