पुणे में कांस्टेबल ने कमिश्नर के बंगले के गेट में मारी टक्कर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुणे, महाराष्ट्र, 04 नवंबर 2026। पुणे में शराब के नशे में एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी कार से पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के बंगले के गेट में टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया। यह घटना मंगलवार शाम कैंटोनमेंट इलाके में स्थित पुलिस आयुक्त के आधिकारिक आवास के बाहर हुई। गेट पर कार टकराते ही कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद पुलिस जवान हरकत में आ गए। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक घटना के समय पुलिस कांस्टेबल अपनी कार में अकेला था और उसने वाहन से पुलिस आयुक्त के बंगले के गेट को टक्कर मार दी। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने पीटीआई को बताया, ‘घटना के समय कांस्टेबल कथित तौर पर शराब के नशे में था। उसका अनुशासनहीनता का पुराना रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है। उसे 2025 में निलंबित किया गया था और 2026 में बहाल कर दिया गया था।’ पुलिस के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल कथित तौर पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहा है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इतने सीनियर अधिकारी के घर के दरवाजे पर ऐसी घटना से सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों में चर्चा है कि आखिर सुरक्षा में चूक कैसे हो गई। क्या समय रहते हादसा टाला जा सकता था। इन सवालों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को फिर से पुख्ता करने की तैयारी हो रही है, जिससे कि दोबारा ऐसी घटना ना हो।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी आज करेंगे पदयात्रा

शेयर करेबोले- इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 04 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का […]

You May Like

अमेरिकी सीनेट में पहले मुस्लिम सांसद बनकर अब्दुल अल-सैयद ने रचा इतिहास....|....रामायण: रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाई रणबीर कपूर की फिल्म....|....बुरे दौर में राजेश खाना को अकेला छोड़ गए प्रोड्यूसर्स: केसी बोकाडिया....|....यूथ ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास....|....मामूली वेतन पाने वाले प्रबंधक के पास मिली करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति....|....साहब बीवी भाग गई, वापस दिला दीजिए, जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंचा पति....|....पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर से भिड़ेंगे बदायूं के अदनान....|....सीएम योगी आज करेंगे पदयात्रा....|....पुणे में कांस्टेबल ने कमिश्नर के बंगले के गेट में मारी टक्कर....|....ट्रंप की हार पर दिपके को क्यों याद आए ज्ञानेश कुमार?