5 आरएसएस नेताओं को मिलेगी “वाई” श्रेणी सुरक्षा

Indiareporter Live
शेयर करे

आरएसएस नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे अर्धसैनिक बल के कमांडो

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2022। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की हिट लिस्ट में केरल के पांच आरएसएस नेता हैं। संभावित खतरे को भांपते हुए गृह मंत्रालय ने शनिवार को इन नेताओं को “वाई” श्रेणी की सुरक्षा प्रदान देने की घोषणा की। सूत्रों के अनुसार, एनआईए को छापेमारी के दौरान केरल पीएफआई सदस्य मोहम्मद बशीर के घर से एक सूची मिली, जिसमें कथित तौर पर पीएफआई के रडार पर आरएसएस के पांच नेताओं के नाम थे। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को जानकारी मिली है कि प्रतिबंध लगाने के बाद केरल के पांच आरएसएस नेता पीएफआई की हिट लिस्ट में हैं। एनआईए ने मामले की जानकारी गृह मंत्रालय को साझा की, जिसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया।

गृह मंत्रालय ने एनआईए और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की रिपोर्ट के आधार पर केरल में आरएसएस के पांच नेताओं को “वाई” श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। आरएसएस नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों के कमांडो तैनात किए जाएंगे। गौरतलब है कि एनआईए को छापेमारी के दौरान केरल पीएफआई सदस्य मोहम्मद बशीर के घर से एक सूची मिली, जिसमें कथित तौर पर पीएफआई के रडार पर आरएसएस के पांच नेताओं के नाम थे। 

ऐसे दी जाएगी सुरक्षा
सूत्रों के अनुसार, आरएसएस नेताओं को सुरक्षा देने वाले कुल 11 कर्मी (पांच और व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए छह) शिफ्ट में काम करेंगे। इन नेताओं को सुरक्षा देने का फैसला खुफिया रिपोर्टों के आधार पर लिया गया है। बताते चलें कि केंद्र सरकार ने बीते बुधवार को पीएफआई और उसके सहयोगियों पर सुरक्षा और आतंकी संबंधों के खतरे का हवाला देते हुए पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत कुल नौ संगठनों को “गैरकानूनी” घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

उत्तरी कोरिया द्वारा फिर मिसाइल परीक्षण: दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने कहा- अपनों की पीड़ा बढ़ा रहा 'सनकी'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सियोल 01 अक्टूबर 2022। उत्तर कोरिया ने शनिवार को कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। उसके पड़ोसी देशों ने यह जानकारी दी। इस सप्ताह में यह चौथी बार है जब उत्तर कोरिया ने हथियारों का परीक्षण किया है, जिसकी उसके विरोधियों ने कड़ी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग