‘इंडियन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित हुए अल्लू अर्जुन, कहा- ‘इंडियन सिनेमा, भारत कभी झुकेगा नहीं..’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2022। अभिनेता अल्लू अर्जुन एक ओर जहां सिनेमाई दुनिया में धमाका कर रहे हैं तो दूसरी ओर उनके खाते में कई सम्मान भी जुड़ते जा रहे हैं। कुछ वक्त पहले अल्लू अर्जुन को न्यूयॉर्क में एनुअल इंडियन डे परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में देश को रिप्रेजेंट करने के लिए इंवाइट किया गया था तो वहीं अब ‘पुष्पा’ फेम एक्टर को ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया है। अल्लू अर्जुन के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

‘इंडियन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित अल्लू अर्जुन
दिल्ली में हाल ही में एक इवेंट का आयोजन हुआ, जहां पर अल्लू अर्जुन को एंटरटेनमेंट जगत के लिए ‘इंडियन ऑफ द ईयर’से सम्मानित किया गया। इस इवेंट में अल्लू अर्जुन ब्लैक कपड़ों में काफी स्टाइलिश दिख रहे थे। अल्लू अर्जुन के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस सम्मान को जीतने के बाद अल्लू ने कहा, ”मैं फिल्म उद्योग में 20 साल से काम कर रहा हूं। मुझे दक्षिण में कई पुरस्कार मिले हैं, यह पहली बार है जब मुझे उत्तर से कोई पुरस्कार मिला है, इसलिए यह मेरे लिए बहुत खास है।

इंडिया कभी झुकेगा नहीं….
यही नहीं इसके साथ ही अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा’ के सुपरहिट डायलॉग, ‘पुष्पा… पुष्पराज, मैं झुकेगा नहीं साला’ को भी एक नया ट्विस्ट देते हुए कहा, ‘इंडियन सिनेमा… इंडिया कभी झुकेगा नहीं।’ अल्लू के इस स्वैग को इवेंट में मौजूद लोगों ने काफी पसंद किया। अल्लू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैन्स के साथ ही सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं।

‘पुष्पा द रूल’ का है इंतजार
गौरतलब है कि बीते साल अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा- द राइज’ रिलीज हुई थी जिसे न सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। पहले फिल्म ने जहां सिनेमाघरों में जोरदार कमाई की थी तो वहीं अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज के बाद फिल्म को और भी तगड़ी माउथ पब्लिसिटी मिली। फिल्म के पहले पार्ट के सुपरहिट होने के बाद अब दर्शक फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा द रूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू के साथ ही रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

विराट कोहली का एक और बड़ा रिकॉर्ड बाबर आजम ने तोड़ा, बने पहले एशियाई बल्लेबाज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2022। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपनी शानदार फॉर्म बरकार रखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ 40 गेंद पर 55 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही बाबर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म