पटना में सुबह सैर पर निकले भाजपा नेता राजेश कुमार झा की गोली मारकर हत्या

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 01 अक्टूबर 2020। बिहार की राजधानी पटना के बेउर इलाके में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वे सुबह में बेउर थाना के अंतर्गत तेज प्रताप नगर में अपने घर के पास टहलने के लिए निकले थे। इस बीच सीताराम उत्सव हॉल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधी उनके पास आकर रुके और कनपटी में पास से सटाकर गोलिया उतार दी। इससे राजू बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। यह घटना लगभग सुबह लगभग छह बजे की है। मौके पर बेउर थाना की पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है।

पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में

थानेदार फुल देव चौधरी के अनुसार राजू बाबा का काफी दिनों से घरेलू विवाद भी चल रहा था। और हत्या में उसके एक रिश्तेदार के शामिल होने का शक है। दो बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए थे और गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस  हिरासत में 3 लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया।

बता दें कि इसी जगह करीब एक माह पहले भी अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर हत्‍या कर दी थी। बेखौफ अपराधियों ने कार्बाइन से हत्‍या की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में भी आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से जिले के 22 हजार 968 हितग्राही हुए लाभान्वित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव उत्तर बस्तर 1 अक्टूबर 2020। कांकेर जिले के सभी आठ परियोजनाओं के 451 ग्राम पंचायतों में किलकारी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत 5 सितम्बर 2019 से कांकेर जिले के 6 माह से 5 वर्ष के 14 हजार 433 गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को 16.50 […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग