‘माह-ए-रमजान’ का आगाज, पीएम मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्‍ली 02 मार्च 2025। इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना ‘रमजान’ आज से शुरू हो गया है. शनिवार शाम चांद दिखने के बाद ‘रमजान’ के पवित्र महीने का आज (रविवार) से आगाज हुआ. इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को ‘रमजान’ की बधाई दी है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने रमजान की बधाई देशवासियों को दी है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है. उम्मीद है कि यह हमारे समाज में शांति और सद्भाव लेकर आएगा. यह पवित्र महीना चिंतन, कृतज्ञता और भक्ति का प्रतीक है, साथ ही हमें करुणा, दया और सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “रहमतों और बरकतों के पवित्र माह रमजान की आप सभी को दिली मुबारकबाद. मैं ऊपर वाले से दुआ करती हूं कि यह मुकद्दस महीना आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और अमन-चैन लेकर आए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘रमजान’ की बधाई दी. उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगों को रमजान की शुभकामनाएं देता हूं।

इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को ‘रमजान’ की बधाई दी. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “सभी को रमजान की दिली मुबारकबाद। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, “आप सभी को रमजान की ढेर सारी मुबारकबाद. यह पवित्र महीना आपके जीवन में खूब सारी खुशियां, सुख-समृद्धि और तरक्की लेकर आए।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए तीन महीने की समय सीमा तय की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 02 मार्च 2025। नशे की समस्या के खिलाफ लड़ाई का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को तीन महीने के भीतर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने का आदेश दिया. आज यहां पंजाब भवन में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल