एप्पल फोन के बाद अब चीन में दाढ़ी बढ़ाने पर भी बैन,  क्या देखना क्या नहीं यह भी सरकार तय करेगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जालंधर 15 सितम्बर 2023। चीन ने आदेश जारी किया है कि सरकारी एजेंसियों में काम करने वाले लोग ऐपल और विदेशी कंपनियों के फोन न इस्तेमाल करें। इन्हें ऑफिस में लाने से भी मना किया गया है। इतना ही. नहीं, चैट ग्रुप्स और मीटिंग के लिए भी विदेशी कंपनियों के प्लेटफार्म न इस्तेमाल करने की बात कही गई है। आईफोन पर बैन लगाने के बाद चीन में कपड़ों को लेकर अजीबो-गरीब कानून को लाने की तैयारी है। नए बिल से साफ है कि चीन भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कपड़ों पर बैन लगाएगा। अगर चीन में कोई ऐसे कपड़े पहनता है जिससे किसी की संवेदनाओं को ठेस पहुंचती है तो जुर्माने के साथ जेल की सजा भी होगी। हालांकि अब तक यह नहीं बताया गया कि आरोपी को कितनी सजा दी जाएगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है। कि आरोपी को 15 दिनों के लिए हिरासत में भेजा जाएगा।

दाढ़ी बढ़ाने पर भी हो सकती है जेल
चीन में दाढ़ी बढ़ाने पर जेल की सजा हो सकती है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब ऐसा करने वालों को करीब 6 साल तक सलाखों के पीछे बिताने पड़े हैं। यही वजह है कि इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए चीन में रहना मुश्किल होता जा रहा है। मुस्लिमों की आजादी और अधिकार को लेकर चीन में लगातार सवाल उठते रहे हैं। खासतौर पर यह नियम चीन के शिनजियांग में सख्ती ।। से लागू किया जाता है क्योंकि वहां है पर मुस्लिमों की संख्या अधिक है। र एक रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सरकार के इस कानून को इस्लाम के खिलाफ बताया जाता है।

एडल्ट कंटैंट चीन के लोग क्या देखेंगे और क्या नहीं
 यह भी यहां की सरकार तय करती है। अगर कोई भी इंसान उस कंटैंट तक अपनी पहुंच बनाता है जो देश में प्रतिबंधित है तो उसे सरकार द्वारा सजा दी जा सकती है। इसके अलावा कोई किसी भी तरह का एडल्ट कंटैंट देखा जाता है या मोबाइल में मिलता है तो 3 साल की जेल हो सकती है। चीनी सरकार जैस्मिन के फूलों पर इतनी सख्त है कि वहां की भाषा में इंटरनेट पर इस फूल का नाम भी नहीं नजर आएगा। इस शब्द पर ही प्रतिबंध लगा दिया गया है। बीजिंग समेत कई देश के शहरों के बाजारों में इस फूल को गैर-कानूनी घोषित किया गया है। चीनी सरकार ने यह फैसला ट्यूनीशिया जैस्मिन क्रांति के बाद लिया था।

Leave a Reply

Next Post

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: लिफ्ट गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, योगी ने हादसे पर जताया दुख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ग्रेटर नोएडा 15 सितम्बर 2023। ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हैं। इसके साथ ही ग्रेटर […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट