विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व पर बिहार भाजपा अध्यक्ष का बड़ा बयान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 06 जून 2024। बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर बंटवारे के समय ही कच्चे तौर पर तय हो गया था कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन किस प्रारूप में उतरेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल यूनाईटेड और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ही नहीं, बल्कि उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतन राम मांझी के हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को भी लोकसभा सीटें बांटते समय बिहार विधानसभा चुनाव का खाका बता दिया गया था। तब ‘अमर उजाला’ ने यह एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक तरह से उसकी पुष्टि की है कि बिहार में भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगे भी रहेगी। लोकसभा सीट बंटवारे के समय सीट घटाए जाते समय ही भाजपा की ओर से जदयू को इस बात का आश्वासन दिया गया था और बाकी घटक दलों ने भी उसी को देखते हुए कम सीटों पर समझौता किया था।

1996 से नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा चुनाव लड़ रही 
क्या 2025 के विधानसभा में भाजपा सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाड़ लड़ेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इसमें दिक्कत क्या है? बिहार में 1996 से नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा चुनाव लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

हमलोग 25 प्रतिशत सीटों पर चुनाव हार गए
सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार को 75 प्रतिशत नंबर जनता दिया। जो लोग परसेप्शन बना रहे थे वो गलत हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने चुनाव लड़ा। जिन सीटों पर हमलोग चुनाव हारे हैं, उनपर समीक्षा कर रहे हैं। हमलोगों ने 39 या 40 सीट की अपेक्षा की थी। लेकिन, जनादेश के बाद हमलोग 25 प्रतिशत सीटों पर चुनाव हार गए। इसकी समीक्षा हमलोग कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

नई सरकार के गठन से पहले जेपी नड्डा के आवास पर भाजपा की अहम बैठक, अमित शाह भी मौजूद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 जून 2024। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा नीत एनडीए सरकार बनाने की प्रक्रिया में जुट चुकी है। मंगलवार को जारी नतीजों के बाद नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस शपथ समारोह से पहले आज […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल