22 मई को एटक, एचएमएस, इंटक, सीटू यूनियन द्वारा एसईसीएल के सभी महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

indiareporterlive
शेयर करे

एटक, एचएमएस, इंटक, सीटू यूनियन की 18 मई को हुई संयुक्त बैठक

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 19 मई 2020। एचएमएस, एटक, इंटक, सीटू यूनियन का एसईसीएल स्तर की बैठक ज़ूम एप्प के जरिए दिनांक 18 मई 2020 को संपन्न हुई। बैठक मेँ HMS के महामंत्री नाथूलाल पांडेय, एटक के महामंत्री काo हरिद्वार सिंह, सीटू के महामंत्री काo जे.एस.सोढ़ी, इंटक के महामंत्री पीoकेoराय की विस्तार से चर्चा हुई तथा भारत सरकार एवं कई राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र एवं मजदूरों पर हो रहे हमले पर चिंता व्यक्त की गई और 22 मई 2020 के आंदोलन को असरकारक बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रत्येक खदान के तीनों पाली एवं जनरल शिफ्ट में सभी यूनियनों के पदाधिकारी/कार्यकर्ता मिलकर सरकार के फैसले के खिलाफ नारे लगाएंगे और हर यूनियन से पांच पांच लोग मिलकर 22 मई 2020 को महामहिम राष्ट्रपति के नाम से संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय महाप्रबंधक के समक्ष सौंपेंगे।

सभी नेताओं ने जोर देकर कहा है कि भारत सरकार की किसी भी मजदूर विरोधी नीति को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। हर कदम पर पुरजोर विरोध करेंगे। भारत सरकार कोविड-19 की आड़ में अपने मजदूर विरोधी नीतियों को कामयाब बनाने में लगा हुआ है।

सभी नेताओ ने बताया है कि एसईसीएल के सभी क्षेत्रों के चारो यूनियन के पदाधिकारियों को 22 मई 2020 के विरोध प्रदर्शन के संबंध में दिशानिर्देश दे दिया गया है और इस आंदोलन को हर मोर्चे पर सफल बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

आरएसएस से सवाल करो जवाब भाजपा देती है ये रिश्ता क्या कहलाता है

शेयर करेआरएसएस कहती है वो राजनीतिक पार्टी नही तो जवाब भाजपा से क्यो दिलवाती है? मोहन मरकाम के सवालों का जवाब मोहन भागवत के प्रवक्ता क्यो नही देते भाजपा क्यो दे रही है? तो क्या आरएसएस ही भाजपा के सभी गतिविधियों में संलिप्त है जैसे नान-घोटाला,कृषि-घोटाला,ई-टेंडर घोटाला? रायपुर 19 मई […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण