झारखंड में बिहार के युवक की गोली मारकर हत्या, कोयला ट्रांसपोर्टिंग के व्यवसाय से जुड़ा था शख्स

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 19 नवंबर 2025। बिहार के युवक की झारखंड राज्य अंतर्गत धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम को गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। हत्या के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के स्थित पेट्रोल पंप के पास करीब तीन बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को नजदीक से इतनी गोलियां मारी कि  आवाज सुन आसपास के लोगों के होश उड़ गए। गोली लगते ही युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के सारण जिला अंतर्गत मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी सुनील राय के पुत्र प्रेम यादव के रूप में हुई है। वह पिछले एक माह से झरिया में रह रहा था और कोयला ट्रांसपोर्टिंग के व्यवसाय से जुड़ा था। उसके पास 16-चक्का ट्रक है, जो कोयले की ढुलाई के काम में लगाया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर के बाद का समय इस इलाके में काफी भीड़ और चहल कदमी रहती हैं। ऐसे में शाम ढ़लते ही सड़क पर गोली चलाना बेहद चिंताजनक और स्थानीय पुलिस के लिए शर्मिंदगी वाली बात है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं। मौके पर पहुंचे 
सिंदरी के डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन पुलिस विभिन्न दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है। वहीं आसपास के दुकानों और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे अपराधियों की पहचान में मदद मिल सके।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक पैदल सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक बाइक पर सवार दो युवक आए और बिना किसी बहस या विवाद के करीब से दनादन गोलियां दागना शुरू कर दिया। अंधाधुंध फायरिंग से युवक लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना होते ही शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोग उसे निजी वाहन से धनबाद स्थित पाटलिपुत्र अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही झरिया थाने की पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से कई प्रकार के साक्ष्य जुटाने के बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल्स, व्यापारिक गतिविधियों और व्यक्तिगत संबंधों की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि प्रेम यादव झरिया में अपने काम को लेकर पिछले कुछ दिनों से व्यस्त था। हालांकि किसी विवाद या धमकी की जानकारी पुलिस को अब तक नहीं मिली है। फिलहाल धनबाद की पुलिस टीम छापेमारी कर अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

दीपिका पादुकोण को अपने फैसलों पर होता है पछतावा! अब फिल्म चुनते वक्त इन बातों का रखती हैं ध्यान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 19 नवंबर 2025। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे कामयाब अभिनेत्रियों में शामिल हैं। अपने 18 साल के करियर में दीपिका पादुकोण ने अब तक कई कामयाब फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की और वह […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ