140 पुलिसकर्मियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ से सम्मानित किया गया, अमित शाह ने दी बधाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 अगस्त 2023। नेशनल डेस्क: देश के 140 पुलिसकर्मियों को जांच में उत्कृष्टता के लिए ‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ से सम्मानित किया गया है। इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में 15 सीबीआई से,12 एनआईए से, केरल और राजस्थान से 9-9, आठ तमिलनाडु से, सात मध्य प्रदेश से, छह गुजरात और 10 उत्तर प्रदेश से हैं। इसके अलावा बाकी अधिकारी अन्य राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठनों से हैं। सरकारी बयान के मुताबिक, पदक से सम्मानित होने वालों में 22 महिला अधिकारी हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने दी बाधाई 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) ने कुशल प्रशासन के शानदार उदाहरण के रूप में अपनी पहचान बनाई है क्योंकि इसने श्रेणी-1 में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) का स्वर्ण पुरस्कार जीता है। ई-गवर्नेंस प्रदान करने में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार उस समर्पण की मान्यता है जो पूरी एनएएफआईएस टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए एक फुल-प्रूफ फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली बनाने में लगाई है। टीम को मेरी ओर से हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

Next Post

स्वतंत्रता दिवस: प्रधानमंत्री की तस्वीर वाली पतंग बनीं युवाओं की पहली पसंद, दुकानों में खत्म हुआ स्टॉक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अगस्त 2023। अगले साल होने वाले आम चुनाव की झलक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाली पारंपरिक पतंगबाज़ी के दौरान भी देखने को मिलेगी। इस बार 15 अगस्त पर दिल्ली और आसपास के इलाकों का आसमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह