बस-ऑटो में आमने-सामने टक्कर, घटनास्थल पर ही नौ की मौत, पीएम और ममता ने किया मुआवजे का एलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 10 अगस्त 2022। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत की हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब ऑटो और बस आमने-सामने आ गए। हादसा इतना भयंकर था कि घटनास्थल पर ही ऑटो सवार सभी नौ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो सवार सभी यात्री खेत में काम करके वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा दर्दनाक हादसा हुआ। अभी तक मृतकों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि टक्कर के कारण ऑटो के परखच्चे उड़ गए। किसी तरह से ऑटो को बस के अंदर से निकाला गया। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

पीएम ने किया मुआवजे का एलान
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए दर्दनाक हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की है।

सीएम ममता ने की दो लाख रुपये मुआवजे का एलान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बीरभूम में हुई घातक दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है जिसमें 9 लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि हम मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये प्रदान करेंगे। सोम्याबोथी योजना के तहत, प्रत्येक मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 2000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। मृतक के परिवारों को विशेष जीआर प्रदान किया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

ट्विटर खरीदने की तैयारी में अब भी जुटे हैं मस्क!, टेस्ला के सात बिलियन डॉलर के शेयर बेचे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 अगस्त 2022। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अपनी कंपनी टेस्ला के सात बिलियन डॉलर के शेयरों को बेच दिया है। इससे पहले मस्क ने बीते अप्रैल महीने में 8.5 बिलियन डॉलर के शेयरों की बिकवाली की थी। उस समय […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस