ट्विटर खरीदने की तैयारी में अब भी जुटे हैं मस्क!, टेस्ला के सात बिलियन डॉलर के शेयर बेचे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 अगस्त 2022। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अपनी कंपनी टेस्ला के सात बिलियन डॉलर के शेयरों को बेच दिया है। इससे पहले मस्क ने बीते अप्रैल महीने में 8.5 बिलियन डॉलर के शेयरों की बिकवाली की थी। उस समय ट्विटर और मस्क के बीच अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही थी। माना जा रहा था कि उसी सिलसिले में मस्क ने अपने शेयर बेचे हैं। बाद में मस्क के पीछे हटने से बिकवाली की यह प्रक्रिया रूक गई थी। फिलहाल यह मामला कोर्ट में है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 7.92 मिलियन शेयरों की बिकवाली की है। इस बिक्री से उन्हें 6.9 बिलियन डॉलर हासिल हुए हैं। इससे पहले अप्रैल में टेस्ला के शेयर बेचकर मस्क ने 8.5 बिलियन डॉलर जुटाए थे। तब मस्क ने कहा था कि अब टेस्ला के और शेयर बेचने की उनकी कोई योजना नहीं हैं। उससे पहले मस्क ने टैक्स भरने के लिए भी टेस्ला के शेयर बेचे थे। टेस्ला के शेयरों की ताजा बिक्री के बाद एक बार फिर इस बात की अटकलें लगनीं शुरू हो गईं हैं कि क्या एलन मस्क अब भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइड खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। इस बात के कयास लगाये जा रहे हैं मस्क यह चाहते हैं कि अगर कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें ट्विटर की खरीदारी करनी पड़े तो उसके लिए वे पैसे जुटाकर पहले से तैयार रहें। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलन मस्क ने टेस्ला के शेयरों की ताजा बिकवाली पांच अगस्त से नौ अगस्त के दौरान की है। इस बिक्री के बाद एलन मस्क के पास टेस्ला कंपनी के 155.04 मिलियन शेयर बचे हैं। बता दें कि बीते 20 जुलाई को जारी कंपनी के नतीजों के अनुसार कंपनी ने बेहतर कमाई की है, इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में करीब 15 फीसदी तक का उछाल दिखा है।

Leave a Reply

Next Post

भारत-चीन के बीच कब सुधरेंगे संबंध? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया जवाब, CPEC पर कही यह बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अगस्त 2022। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के संबंध काफी खराब हैं। इसे पटरी पर लाने के लिए कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन दोनों देश के बीच संबंध अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। इस बीच […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक