सांसद रानिल जयवर्धने को मिलेगा नाइटहुड सम्मान, ब्रिटिश नववर्ष सम्मान सूची में 30 से ज्यादा भारतवंशी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लंदन 31 दिसंबर 2024। ब्रिटेन में नए साल के मौके पर ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय देश और समाज के उत्थान के काम करने वाले गुमनाम नायकों को प्रतिष्ठित सम्मान देंगे। नववर्ष सम्मान सूची में 30 से अधिक भारतवंशी शख्सियतों के नाम शामिल हैं। इस साल किंग चार्ल्स तृतीय श्रीलंका और भारतीय मूल के कंजर्वेटिव सांसद रानिल मैल्कम जयवर्धने को राजनीतिक और सार्वजनिक सेवा के लिए प्रतिष्ठित नाइटहुड सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही इंग्लैंड फुटबॉल टीम के मैनेजर गैरेथ साउथगेट को भी खेल सेवाओं के लिए नाइटहुड सम्मान से नवाजा जाएगा। 

सम्मान के लिए जारी की गई सूची में 1200 से अधिक शख्सियतों के नाम हैं। इसमें खेल, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और स्वैच्छिक सेवा देने वाले शामिल हैं। ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने कहा कि हर दिन साधारण लोग देश और समाज के लिए असाधारण काम करते हैं। ऐसे लोगों का नाम नए साल की सम्मान सूची में शामिल किया गया। उनका योगदान अविश्वसनीय है।

सूची में इन भारतीयों के नाम

  • सम्मान के लिए जारी की गई सूची के मुताबिक कमांडर्स ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (सीबीई) के लिए शिक्षा क्षेत्र में सेवा देने वाली सतवंत कौर देओल, खुदरा और उपभोक्ता क्षेत्र में सेवाओं के लिए लीना नायर, प्रौद्योगिकी पेशेवर ब्रिटिश कंप्यूटिंग सोसायटी के अध्यक्ष मयंक प्रकाश को चुना गया है।  
  • ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (ओबीई) के लिए कानून क्षेत्र में सेवाओं के लिए चार्ल्स प्रीतम सिंह धनोवा, स्वास्थ्य सेवा, विज्ञान और नवाचार एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सेवा के लिए सर्जन प्रोफेसर स्नेह खेमका, हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर संजय आर्य; ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एक्सेटर कॉलेज में प्रारंभिक आधुनिक साहित्य और संस्कृति की प्रोफेसर और ट्यूटोरियल फेलो नंदिनी दास, आइसलैंड फूड्स के सीईओ तरसेम सिंह धालीवाल, जैस्मीन डोटीवाला का नाम शामिल किया गया। 
  • इसके अलावा ओबीई में महिला अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और व्यापार संघ यूके की अध्यक्ष मोनिका कोहली, क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) से सौम्या मजूमदार,  घोटाले से प्रभावित उप-डाकपालों के पक्ष में अभियान के लिए सीमा मिश्रा, परोपकारी मनदीप कौर संघेरा, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के पेशेवर सवराज सिंह सिद्धू, और फैशन उद्योग की पेशेवर स्मृति श्रीराम को शामिल किया गया। 
  • ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर के सदस्यों (एमबीई) और ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर के पदक विजेताओं (बीईएम) की 2025 की सूची में  प्रधानमंत्री की डायरी प्रबंधक ऊष्मा मनहर पटेल, मानसिक स्वास्थ्य अभियानकर्ता ज्ञान सिंह पावर और व्यापार विभाग से श्रव्या राव, तकनीकी विशेषज्ञ दलिम कुमार बसु, नर्सिंग प्रमुख मारिमौट्टू कुमारसामी, रुमेटोलॉजिस्ट प्रोफेसर भास्कर दासगुप्ता और बाल रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर अजय जयकिशोर वोरा, सामुदायिक कार्यकर्ता संजीब भट्टाचार्जी और जगरूप बिनिग, डाक कर्मचारी हेमंद्र हिंडोचा और चैरिटी कार्यकर्ता जसविंदर कुमार, संगीतकार बलबीर सिंह खानपुर भुजंगी के नाम शामिल हैं। भुजंगी को इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में भांगड़ा और पंजाबी संस्कृति के लिए सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा रहा है। 
  • इसके साथ ही कम्पेनियन ऑफ ऑनर सम्मान से लेखक काजुओ इशिगुरो को और अंग्रेजी अभिनेता, लेखक को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए स्टीफन फ्राई को नाइटहुड सम्मान दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Next Post

होर्डिंग हादसे का मुख्य आरोपी अरशद खान लखनऊ से गिरफ्तार, सात महीने से था फरार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 31 दिसंबर 2024। घाटकोपर होर्डिंग हादसे में मुंबई पुलिस ने मुख्य आरोपी अरशद खान को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। प्रमुख व्यवसायी अरशद खान मामले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाए जाने के बाद से पिछले सात महीने से फरार […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार