होर्डिंग हादसे का मुख्य आरोपी अरशद खान लखनऊ से गिरफ्तार, सात महीने से था फरार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 31 दिसंबर 2024। घाटकोपर होर्डिंग हादसे में मुंबई पुलिस ने मुख्य आरोपी अरशद खान को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। प्रमुख व्यवसायी अरशद खान मामले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाए जाने के बाद से पिछले सात महीने से फरार था। 13 मई को घाटकोपर पूर्व में तूफान की वजह से एक विज्ञापन होर्डिंग गिर गया था। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 84 घायल हो गए थे। इस होर्डिंग को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की जमीन पर अवैध रूप से लगाया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि एगो मीडिया कंपनी ने अरशद खान के जानकार लोगों के बैंक खातों में 82 लाख रुपये भेजे थे। 

अरशद खान आईपीएस अधिकारी कैसर खालिद की पत्नी का व्यापारिक सहयोगी है। कैसर खालिद पर आरोप है कि उन्होंने रेलवे की जमीन पर होर्डिंग लगाने की मंजूरी दी थी। उस समय खालिद, राजकीय रेलवे पुलिस के आयुक्त थे। उन्हें अपने काम में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अरशद खान अपना प्रारंभिक बयान दर्ज कराने के बाद एसआईटी के सामने उपस्थित नहीं हुआ। पुलिस पिछले कुछ महीनों से उसे ढूंढ रही थी, मगर वह बार-बार अपना ठिकाना बदल लेता था। 

पुलिस ने बताया कि अरशद खान को रविवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने  बताया कि एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अलग अलग खातों में 22 बार लेनदेन किया गया। एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ही इस होर्डिंग को लगाया था। अधिकारियों का दावा है कि इनमें से अधिकतर लेनदेन तब किया गया, जब कैसर खालिद जीआरपी आयुक्त थे। आगे बताया गया है कि 82 लाख रुपयों को 16 बैंक खातों में भेजा गया था। पूछताछ के दौरान खालिद ने अधिकारियों को बताया था कि वह अरशद खान को जानते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

जनवरी 2025 में एनवीएस-02 उपग्रह लॉन्च करेगा इसरो, सोमनाथ बोले- 100वें प्रक्षेपण की चल रही तैयारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीहरिकोटा 31 अक्टूबर 2024। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जनवरी 2025 में एनवीएस-02 उपग्रह को जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) पर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि यह मिशन अगले साल के लिए नियोजित कई मिशनों में […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए