एसईसीएल ने दी निदेशक तकनीकी (संचालन) आर.के. निगम को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 31 अक्टूबर 2020। कोलइण्डिया/एसईसीएल से सेवानिवृत्त होने वाले निदेशक तकनीकी (संचालन) आर.के. निगम के सेवानिवृत्त होने पर एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन स्थित सीएमडी सभाकक्ष में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक  ए.पी. पण्डा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त) एस.एम. चौधरी, महाप्रबंधक (खनन) एस.के. पाल, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के. सक्सेना की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गई।

इस कार्यक्रम में स्वागतोपरांत निदेशक तकनीकी (संचालन)  आर. के. निगम ने कोलइण्डिया में अपने लगभग चार दशक के सेवाकाल के दौरान सबके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कोयला क्षेत्र की चुनौतियों को स्वीकार कर अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध होते हुए निरंतर कार्यरत रहने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने कार्य के दौरान सफलता के लिए कर्तव्यपरायणता एवं समयबद्धता को आवश्यक मूलमंत्र बताया। उन्होंने आने वाले समय में एसईसीएल के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने आगे अपने सम्बोधन में कोलइण्डिया एवं एसईसीएल में बिताए अपने पलों को साझा  करते हुए एसईसीएल द्वारा दिए गए इस आत्मीय सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त) एस.एम. चैधरी ने अपने-ंउचयअपने उद्बोधन में आर.के. निगम की नम्रता, मिलनसारिता, आत्मीयता, कर्मठता, प्रेरणादायक नेतृत्व, प्रबंधकीय कौशल, नवीनतम प्रौद्योगिकी के उपयोग, बैठकों में कम्पनी के समक्ष आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए तर्कपूर्ण सुझाव  एवं त्वरित निर्णय क्षमता आदि का उल्लेख करते हुए उनके साथ कार्य के दौरान आए अनुभव को सबके साथ साझा  किया। सभी ने उनके सेवानिवृत्ति उपरांत सपरिवार सुखमय भविष्य की ईश्वर से कामना की।

कार्यक्रम में मानपत्र का पठन महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ) रंजन पी. शाह ने किया जिसे अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा एवं सहयोगी निदेशकगणों द्वारा आर.के. निगम को भेंट किया गया। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा संग्रहित फोटो एलबम एवं प्रेस कतरने प्रस्तुत की गयी जिसे अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा एवं सहयोगी निदेशकगणों द्वारा आर.के. निगम को भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभात कुमार कुमार उप प्रबंधक (सचिवीय/राजभाषा) ने किया। धन्यवाद ज्ञापित महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के. सक्सेना ने किया।

Leave a Reply

Next Post

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव वन अधिकार अधिनियम के बारे में रेडियो पर देंगे जानकारी

शेयर करेआकाशवाणी रायपुर से ‘हमर ग्रामसभा’ का प्रसारण 1 नवम्बर को इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 31 अक्टूबर 2020। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर वन अधिकार अधिनियम की जानकारी देंगे। वे 1 नवम्बर को शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित विशेष […]

You May Like

2026 चुनाव से पहले थलापति विजय का बड़ा दांव, महिलाओं को ₹2500 महीना और 6 फ्री गैस सिलेंडर का वादा....|....राष्ट्रपति मुर्मू के ‘अनादर’ पर पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, बोले– सरकार ने सारी हदें पार कर दीं....|....ईरान युद्ध पर राजनाथ सिंह की बड़ी चेतावनी: मिडल ईस्ट में जो हो रहा वो सामान्य नहीं, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर....|....रूस दे रहा ईरान को गुप्त अमेरिकी ठिकानों की जानकारी ! ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले-"कोई खास फायदा नहीं"....|....लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर