कलेक्टर सारांश मित्तर ने ली मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना की समीक्षा बैठक

indiareporterlive
शेयर करे

अपूर्ण कार्याें को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 12 नवम्बर 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अपूर्ण कार्याें को जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।  

कलेक्टर के कक्ष में आयोजित बैठक में वर्ष 2019-20 मंे चयनित कार्याें की प्रगति की समीक्षा की गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2019-20 में जिले में 43 कार्य 2 करोड़ 3 लाख की लागत से स्वीकृत किये गये थे। जिनमें से 33 कार्य 1 करोड़ 63 लाख की लागत से पूर्ण कर लिया गया है एवं 10 कार्य प्रगतिरत है जिन्हें दिसम्बर माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके अलावा बैठक में वर्ष 2020-21 हेतु नगर पालिक निगम एवं विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। नगर निगम द्वारा वर्ष 2020-21 में 136 कार्य 2 करोड़ 90 लाख की लागत से एवं विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा 62 कार्य 2 करोड़ 9 लाख की लागत से प्रस्तावित है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत, नगर निगम के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, पीएचई विभाग एवं विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

सोनू सूद बने पंजाब के स्टेट आइकन,सोनू ने इस सम्मान पर कहा , यह पल उनके लिए बहुत मायने रखता है

शेयर करेसोनू सूद को भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब राज्य का स्टेट आइकॉन चुना इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब राज्य का स्टेट आइकॉन चुना है। सोनू ने इस सम्मान पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह पल उनके लिए बहुत मायने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल