पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 ग्रेटर नोएडा, 17 अक्टूबर 2026। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है। बताया गया है कि परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार रात नूडल्स का सेवन किया था। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। वहीं, मृतक की भाभी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।


डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार सुबह थाना रबूपुरा को सूचना मिली कि नगला श्री पदम निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस और फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने मौके का गहन निरीक्षण किया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

मृतकों की पहचान महेश (37) पुत्र कृष्ण, उसकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), बेटी मिष्टी (7) और तीन वर्षीय बेटे साक्षात के रूप में हुई है। सभी नगला श्री पदम गांव के रहने वाले थे। पांचों के शवों का पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आसपास के लोगों और मृतक महेश की मां ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने रात में नूडल्स खाए थे। इसके बाद परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। इसी आधार पर प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम और अन्य जांच रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है।

फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुंची 
फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर खाद्य पदार्थ से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि होने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

मालरोड पर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर अब रहेगी हाईटेक कैमरों की नजर, तीन जगह लगेंगे बोलार्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव  मसूरी, 17 अक्टूबर 2026। मालरोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और प्रतिबंधित समय में वाहनों के अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए प्रशासन अब तकनीक का सहारा लेगा। मालरोड पर दो स्थानों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ […]

You May Like

सीजीपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष सोनवानी की जमानत याचिका खारिज....|....मकान जलकर राख, 20 लाख का नुकसान....|....पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान....|.... राजनाथ का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन के लिए हिंसा चाहती है पार्टी....|....भारत-नेपाल सीमा तक फैला नशे का नेटवर्क....|.... मच्छर काटने से बुखार ही नहीं एनीमिया का भी हो सकते हैं शिकार....|....यूएन रिपोर्ट पर भारत का कड़ा ऐतराज: 'अफवाहों को रिपोर्ट का जामा पहनाया'....|....आडवाणी से मिलने अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा....|....तमिलनाडु में 128 जगहों पर आरएसएस के मार्च को मंजूरी....|....LIC का 46 हजार करोड़ लगाकर चमकाया IDBI बैंक, अब मुनाफा आते ही मोदी सरकार ने विदेशी कंपनी को सौंपा -कांग्रेस