पसंदीदा इंसान के साथ दिए पोज; नयनतारा को पसंद आईं फोटो

इंडिया रिपोर्टर लाइव
मुंबई, 10 अक्टूबर 2026। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। वह अपने पति सिद्धार्थ के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। आज फिर उन्होंने अपने पति के साथ कई नई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन लिखा है।
अदिति राव हैदरी की पोस्ट में क्या है?
अदिति राव हैदरी अपने पति सिद्धार्थ के साथ बैंकॉक की सैर पर निकली हैं। यहां उन्होंने अपने पति के साथ कई शानदार पोज दिए हैं। उन्होंने उनके साथ स्विमिंग पूल और सीढ़ियों पर पोज दिए हैं। दोनों ने साथ में क्वालिटी टाइम बिताया है।
सिद्धार्थ को लेकर लिखा कैप्शन
तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपने पति सिद्धार्थ को पसंदीदा इंसान बताते हुए कैप्शन में लिखा ‘अपने पसंदीदा इंसान के साथ कुछ खास पल। तैराकी की और खाना खाया। यहां बहुत लाड प्यार मिला।’ अभिनेत्री का यह कैप्शन दिखाता है कि वह अपने पति से कितना प्यार करती हैं।
नयनतारा को पसंद आई पोस्ट
अभिनेत्री की पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है। वहीं अभिनेत्री नयनतारा ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा ‘बहुत अच्छे पोज हैं।’ एक यूजर ने लिखा ‘बहुत अच्छा कपल है।’ एक और यूजर ने लिखा ‘मैंने इससे पहले इतनी अच्छी अभिनेत्री नहीं देखी’
अदिति राव हैदरी का वर्कफ्रंट
- हाल ही में अभिनेत्री ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आई थीं।
- इसमें राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, गुरफतेह, सना, अली फजल और राधिका मदान थे।
- अभिनेत्री जल्द की अंग्रेजी फिल्म ‘लॉयननेस’ का हिस्सा बनने वाली हैं।


