‘जी20 में कौन आ रहा है, इसके बजाय फोकस मुद्दों पर होना चाहिए’, एस जयशंकर का बड़ा बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 सितम्बर 2023। भारत में बड़े पैमाने पर होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन में पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन और फिर बाद में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की शामिल न होने की पुष्टि हो गई है। इसको लेकर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं। जिसको लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में कौन शामिल हो रहा है और कौन नहीं, इसके बजाय ज्वलंत मुद्दों पर सदस्य देशों की ओर से अपनाई गई स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने एक समाचार चैनल में चर्चा में भाग लेते हुए यह बात कही।

विदेश मंत्री ने कहा कि आखिरकार, किसी देश का प्रतिनिधित्व वही करेगा, जिसे उसने चुना है। प्रतिनिधित्व का स्तर किसी देश की स्थिति का अंतिम निर्धारक नहीं बनता। इस हफ्ते होने वाले शिखर सम्मेलन में चीन का प्रतिनिधित्व वहां के प्रधानमंत्री ली कियांग और रूस का प्रतिनिधित्व वहां के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। पुतिन ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया था और बताया था कि सम्मेलन में वह नहीं आ पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें यूक्रेन में सैन्य अभियान पर ध्यान केंद्रित करना है। रूसी राष्ट्रपति पिछले साल दिसंबर में इंडोनेशिया के शहर बाली में आयोजित पिछले जी-20 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा नहीं लिया था। माना जा रहा है कि यूक्रेन पर हमले से जुड़े मामले में उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है, जिसकी वजह से वह विदेश दौरे से बच रहे हैं।

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा था कि वह भारत में होने वाले शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। रूसी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पुतिन के बजाय, लावरोव शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और 9 और 10 सितंबर को दो पूर्ण सत्रों में भाग लेने की उम्मीद है। लावरोव शिखर सम्मेलन के मौके पर कई द्विपक्षीय वार्ता और संपर्क आयोजित करने वाले हैं। 

जेम्स क्लेवरली से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटिश विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली के साथ बातचीत की और नई दिल्ली में होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए उनकी सराहना की। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि ब्रिटिश विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली से बात करके बहुत अच्छा लगा। नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए उनकी शुभकामनाओं की हार्दिक सराहना करता हूं।

Leave a Reply

Next Post

चीन-पाकिस्तान सीमा पर गरजे राफेल और मिराज, दस दिनों तक चलेगा अभ्यास, लड़ाकू विमान परखेंगे ताकत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली/चंबा 05 सितम्बर 2023। हिमाचल प्रदेश के चंबा में लोगों की नींद सोमवार तड़के अचानक टूट गई। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर देखा तो मिराज-2000, अपाचे और राफेल आसमान में कुलाचे भरते हुए गर्जना कर रहे थे। उपमंडल जम्मू कश्मीर सीमा से लगे हुए […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान