जनवरी के लिए मिट्टी तेल का आबंटन जारी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 01 जनवरी 2021। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के उचित मूल्य की दुकानों एवं हॉकरों द्वारा जनवरी माह में उपभोक्ताओं को वितरण के लिए केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रचलित राशनकार्डांे एवं हॉकरों के लिए माह जनवरी 2021 के लिए कुल 4 हजार 488 किलो लीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है। जनवरी 2021 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रचलित सभी प्राथमिकता, अंत्योदय एवं अन्नपूर्णा राशनकार्डाें को केरोसिन की पात्रता होगी।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्डधारियों को अधिकतम 2 लीटर मिट्टी तेल, ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्रों में अधिकतम 3 लीटर तथा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्डधारियों को अधिकतम 2 लीटर केरोसिन की पात्रता होगी। केरोसिन वितरण करने वाले हॉकर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित उचित मूल्य के दुकान के समक्ष खड़े होकर राशनकार्डधारियों को केरोसिन वितरण करेंगे। हॉकरों के लिए प्रति हॉकर 85 लीटर के मान से पृथक आबंटन जारी किया गया है।

खाद्य विभाग द्वारा माह जनवरी 2021 के लिए जारी की गई कुल केरोसिन में से बस्तर जिले के लिए 192 किलो लीटर मिट्टी तेल का आबंटन जारी किया गया है। इसी प्रकार बीजापुर के लिए 60, दंतेवाड़ा 72, कांकेर 156, कोण्डागांव 132, नारायणपुर 36, सुकमा 72, कोरबा 144, बेमेतरा 108, दुर्ग 156, कवर्धा 132, राजनांदगांव 336, धमतरी 96, गरियाबंद 168, बलरामपुर 180 किलो लीटर, बिलासपुर 240, जांजगीर-चांपा  240, मुंगेली 108, रायगढ़ 360, बालोद 96, बलौदाबाजार 192, महासमंुद 156, रायपुर 204, जशपुर 204, कोरिया 144, सरगुजा 228 और सूरजपुर जिले के लिए 216 किलो लीटर एवं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के लिए 60 किलो लीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना संक्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने किया अतुलनीय कार्य- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेनव वर्ष कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ सम्मिलित हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 01 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जवानों के लिये आयोजित नव वर्ष कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों के साथ भोजन भी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल