भूपेश बघेल की लोकप्रियता से डर कर भाजपा ने ईडी को भेजा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 11 मार्च 2025। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सीडी मामले में कोर्ट से बरी होने के कारण भाजपा का षड़यंत्र बेनक़ाब होने के बाद बौखलाई भाजपा ने भूपेश बघेल के घर ईडी को भेजा है। भूपेश बघेल से भाजपा का डर कोई नया नहीं है। ज़ब वो पीसीसी अध्यक्ष थे तब रमन सरकार उनके पीछे राज्य की एजेंसियो को लगा कर रखी थी।  उनके पैतृक गांव में खेत को नापने रमन सरकार ने भरी बरसात में राजस्व का पूरा दल भेजा था तथा भिलाई स्थित उनके मकान को नापने के लिए दल भेजा। उनको, उनकी स्व माता जी, पत्नी को ई ओ डब्ल्यू में बैठाया। उनके खिलाफ सीडी का झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। सीडी मामले में उनके खिलाफ सीबीआई जांच करवाया जिसमें सीबीआई की अदालत ने डिस्चार्ज कर दिया।
उनके पुत्र को आधारहीन मामले पूछताछ करने थाने बुलवाया। मुख्यमंत्री रहते बदनाम करने उनके सहयोगियों के खिलाफ ईडी सीबीआई की रेड मरवाया। एक ड्राइवर के कथित बयान के आधार पर उनके खिलाफ ईडी ने आधारहीन प्रेस नोट जारी कर महादेव एप्प मामले में झूठा आरोप लगाया। सरकार जाने पर ईओडब्ल्यू में झूठा मुकदमा दर्ज कराया। अब ईडी को उनके निवास पर भेजा है। भाजपा भूपेश बघेल से डरती है। उनके पंजाब प्रभारी बनने और सीबीआई अदालत से बरी होने के बाद यह नया षड्यंत्र किया जा रहा है। कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है। पूरी पार्टी मजबूती से भूपेश बघेल के साथ खड़ी है। भाजपा के षड्यंत्रों का मुकाबला किया जायेगा।

Leave a Reply

Next Post

खिताबी जीत के बाद स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ी, रोहित-हार्दिक-श्रेयस मुंबई तो जडेजा-वरुण चेन्नई पहुंचे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 मार्च 2025। चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौट गए हैं। टी20 विश्व कप में जीतने के बाद टीम एक साथ भारत लौटी थी, लेकिन इस बार टीम के सदस्य अलग-अलग शहरों में उतरे हैं। कप्तान रोहित शर्मा, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण