ईरान ने 33 देशों के नागरिकों के लिए खत्म की वीजा बाध्यताएं, सूची में भारत का नाम भी शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तेहरान 15 दिसंबर 2023। ईरान ने 33 देशों के नागरिकों के लिए कई वीजा बाध्यताएं खत्म करने का एलान किया है। जिन देशों के नागरिकों के लिए वीजा बाध्यताएं खत्म की गई हैं, उनमें भारत भी शामिल है। ईरान सरकार के इस कदम का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है ताकि ज्यादा से ज्यादा विदेशी नागरिक ईरान घूमने आ सकें। ईरान के संस्कृति मंत्री, पर्यटन और हस्तशिल्प मंत्री एजातुल्ला जारगामी ने यह जानकारी दी।

इन देशों के नागरिकों को मिलेगी सुविधा
एजातुल्ला जारगामी ने कहा कि पर्यटन बढ़ाने का साथ ही ईरान को लेकर जो माहौल बनाया जाता है, उसे भी खत्म करना इस फैसले का उद्देश्य है। बता दें कि जिन 33 देशों के नागरिकों के लिए वीजा बाध्यताएं खत्म की गई हैं, उनमें भारत, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, लेबनान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, ट्यूनिशिया, तंजानिया, जिम्बाब्वे, मॉरीशस, सेशेल्स, इंडोनेशिया, ब्रूनेई दारुसलाम, जापान, सिंगापुर, कंबोडिया, मलेशिया, वियतनाम, ब्राजील, पेरु, क्यूबा, मैक्सिको, वेनेजुएला, बोस्निया और हर्जेगोविना, सर्बिया, क्रोएशिया और बेलारूस का नाम शामिल है। 

ईरान में पर्यटकों की संख्या में आया उछाल
बता दें कि ईरान ने जिन देशों को नागरिकों को सुविधा दी है, उनमें पाकिस्तान का नाम शामिल नहीं है। ईरान तुर्किए, अजरबैजान, ओमान, चीन, अर्मेनिया, लेबनान और सीरिया के लोगों को पहले ही वीजा बाध्यताएं खत्म करने की सुविधा दे चुका है। ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान में इस साल पर्यटकों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 48 फीसदी का उछाल आया है और यह 44 लाख के आंकड़े तक पहुंच गई है।  

Leave a Reply

Next Post

भारत-अमेरिका के बीच अहम बैठक, मनी लॉन्ड्रिंग-आतंक को धन मुहैया कराने वालों से निपटने पर सहमत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 दिसंबर 2023। भारत और अमेरिका के राजस्व अधिकारियों ने एक अहम बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने अवैध वित्त जोखिम कम करने के प्रयासों को गति देने के अलावा वर्चुअल संपत्तियों के लिए धनशोधन-रोधी मानकों के वैश्विक क्रियान्वयन में तेजी लाने के तरीकों पर चर्चा की। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं