इस महीने लगातार 8 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, पहले निपटा लें जरूरी काम

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव 
नई दिल्ली। अगर आप मार्च के महीने में अपने बैंक से संबंधित काम निपटाने की सोच रहे हैं तो उसे इसी सप्ताह निपटा लें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपका काम बीच में ही अटक सकता है, क्योंकि मार्च महीने में लगातार आठ दिनों तक बैंक बंद रह सकते हैं। ऐसे में बैंकों में कामकाज ठप रहने के कारण बैंक ब्रांचों में लेन-देन और चेक क्लियरेंस जैसे ग्राहकों के आवश्यक काम रुक सकते हैं।
8-15 मार्च तक बंद रह सकते हैं बैंकसरकारी बैंकों का कामकाज 8 मार्च से 15 मार्च तक लगातार आठ दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रह सकता है। आपको बता दें कि आठ मार्च को रविवार है। इसके बाद देशभर में कई जगहों पर होली की छुट्टी 9 मार्च को है तो कई जगहों पर 10 मार्च को और बहुत जगहों पर 9 तथा 10 मार्च को दोनों ही दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

बैंक कर्मियों की 3 दिवसीय हड़ताल

इसके बाद 11, 12 और 13 मार्च की तो सरकारी बैंकों की यूनियनों की अगुआई में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते है। इसलिए इन तीनों दिन देशभर में सरकारी बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की हड़ताल खत्म होने के बाद 14 मार्च को दूसरा शनिवार है, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे और फिर आठवें दिन यानी 15 मार्च को रविवार होने के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।

सैलरी रिवाइज करने की मांग

बैंक कर्मचारी अपनी सैलरी को रिवाइज कराने की मांग को लेकर हड़ताल करने जा रहे हैं। सरकारी बैंकों के यूनियन बैंक एंप्लॉयी फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) और ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयी असोसिएशन ने 11 से 13 मार्च तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

दो साप्ताहिक अवकाश की भी मांग

बैंक कर्मचारियों का कहना है कि हर पांच साल में बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रिवाइज किया जाता है, लेकिन 2012 के बाद से ऐसा नहीं हुआ है। इसके साथ बैंक यूनियनों ने दो साप्ताहिक अवकाश देने की भी मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

इटली में कोरोना से एक दिन में 368 मौतें, विश्व युद्ध में भी नहीं देखा ऐसा दिन

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । चीन के वुहान से फैलना शुरू हुआ कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। शुरुआत में इसका कहर चीन पर टूटा था, लेकिन अब कोरोना का नया ठिकना इटली बन गया है। पहले इसका केंद्र एशिया का चीन था, लेकिन […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल