जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार,13 जिलों में 180 ठिकाने खंगाले, अभियान में 53 गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू/श्रीनगर 10 नवंबर 2025। सुरक्षाबलों ने रविवार को आतंक पर बड़ा प्रहार किया। जम्मू-कश्मीर 13 जिलों में 180 से अधिक स्थानों पर छापे मारकर 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कश्मीर में 14 जगह संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) भी चलाए गए। यह कार्रवाई आतंकवाद को रसद व वित्तीय सहायता प्रदान करने वाले स्थानीय नेटवर्क को ध्वस्त करना है। यह अभियान ओजीडब्ल्यू, यूएपीए और पीएसए के आरोपियों, समर्थकों और मारे गए व सक्रिय आतंकियों के रिश्तेदारों पर केंद्रित रहा। ये पाकिस्तान और पीओके में रह रहे जम्मू-कश्मीर नेशनल्स ऑपरेटिंग फ्रॉम पाकिस्तान (जेकेएनओपी) के सहयोगी भी बताए जा रहे हैं। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में 53 लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें से 20 ओजीडब्ल्यू हैं। छापों के दौरान पीओके और पाकिस्तान में रह रहे कश्मीरी मूल के लोगों से जुड़ी 25 संपत्तियों की तलाशी ली गई। इन 25 स्थानों से 19 व्यक्तियों को कानून के निवारक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। जिले में 73 सिम विक्रेताओं की जांच की गई। सोपोर में 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली गई। कुलगाम, कुपवाड़ा के हंदवाड़ा, शोपियां में भी कई घरों की तलाशी ली गई और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। गांदरबल में 30 स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाए। 

इस दौरान डिजिटल उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।  अधिकारियों ने बताया कि रामबन, किश्तवाड़, डोडा, कठुआ, राजोरी व रियासी जिले में व्यापक तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया गया है। डोडा जिले में शनिवार को भी कई संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ में आतंकियों के 36, रामबन जिले में नौ, डोडा में 25, राजोरी में पांच और कठुआ में 20 से अधिक आतंकी रिश्तेदाराओं और संदिग्ध मददगारों के ठिकाने खंगाले गए। 

आतंकी मददगार दो एसपीओ बर्खास्त
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद समर्थकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कठुआ जिले में तैनात दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। दोनों पर आतंकियों से संपर्क रखने और उनकी गतिविधियों में सहयोग करने के गंभीर आरोप हैं। बर्खास्त किए गए एसपीओ में अब्दुल लतीफ और मोहम्मद अब्बास हैं। जांच में सामने आया कि ये आतंकियों के संपर्क में थे और उन्हें सहायता प्रदान करता था। 

Leave a Reply

Next Post

रजत जयंती पर मोदी खींच गए स्वर्णिम उत्तराखंड की लकीर, भविष्य में विकास का रोडमैप बताया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देहरादून 10 नवंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजत जयंती समारोह में 25 वर्षों में राज्य की प्रगति यात्रा का उल्लेख करने के साथ ही आने वाले वर्षों में भी सफलताओं के नए सोपानों को छूने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने राज्य किन क्षेत्रों […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर