हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी, शीतलहर बढ़ी, नौ क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला 27 दिसंबर 2022। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 28 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। 29 और 30 दिसंबर को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में नववर्ष पर हिमाचल आने का प्लान बना रहे सैलानियों को बर्फ के दीदार हो सकते हैं। प्रदेश के मध्य पर्वतीय व मैदानी भागों में बारिश होने की संभावना है। विभाग में निचले व मैदानी कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने और सुबह-शाम धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। 31 दिसंबर से सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आज शिमला सहित आसपास भागों में धूप खिली है। वहीं मैदानी जिलों में धुंध पड़ने का सिलसिला जारी है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के अधिकतर भागों में शीतलहर बढ़ गई है। 

बर्फबारी-भूस्खलन से शिंकुला दर्रा, पांगी मार्ग अवरूद्ध

वहीं, सोमवार को ताजा बर्फबारी के कारण शिंकुला दर्रा को जोड़ने वाला मार्ग अवरूद्ध हो गया है। सैलानी दारचा से आगे नहीं जा सकेंगे। जबकि काढू नाला के पास हुए भूस्खलन के कारण मनाली-उदयपुर-पांगी मार्ग भी सभी तरह के वाहनों के लिए बंद हो गया है। सीमा सड़क संगठन दोनों मार्गों को बहाल कर रहा है। 

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.5, सुंदरनगर माइनस 0.3, भुंतर माइनस 0.4, कल्पा माइनस 3.6, धर्मशाला 6.2, ऊना 3.0, नाहन 8.5, केलांग माइनस 7.9, पालमपुर 3.5, सोलन 2.3, मनाली माइनस 0.6, कांगड़ा 4.2, मंडी 0.3, बिलासपुर 5.0, हमीरपुर 2.2, चंबा 2.3, डलहौजी 4.4, जुब्बड़हट्टी 5.4, कुफरी 2.5, कुकुमसेरी माइनस 5.0, नारकंडा माइनस 0.2, रिकांगपिओ माइनस 0.9, सियोबाग मानइस 0.5, धौलाकुआं 4.5, बरठीं 3.9, पांवटा साहिब 7.0 और सराहन में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 

Leave a Reply

Next Post

विशेषज्ञ बोले- कोरोना से घबराएं नहीं, सावधान रहें, हाइब्रिड इम्युनिटी करेगी सुरक्षा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 दिसंबर 2022। चीन में कोरोना का कोहराम पर भारत को गंभीर होने की जरूरत है, लेकिन घबराने की नहीं। इस वक्त हमारे पास सबसे बड़ा हथियार हाइब्रिड इम्युनिटी है। यह हमारे सुरक्षा कवच को और ताकतवर बना रही है। यह कहना है […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल