अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के समर्थन में उतरे ट्रंप: शहबाज और मुनीर की शान में पढ़े कसीदे, किया बड़ा एलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 28 फरवरी 2026। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका इस मामले में दखल देने के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं।

‘मैं हस्तक्षेप करूंगा, लेकिन…’
ट्रंप ने कहा, ‘मैं हस्तक्षेप करूंगा, लेकिन मेरे पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं। वहां के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख दोनों ही शानदार नेता हैं। मैं उन दोनों का बहुत सम्मान करता हूं। पाकिस्तान इस समय बहुत अच्छा कर रहा है।’ अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान को क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव
बता दें कि हाल के दिनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ा है। दोनों देशों के बीच सीमावर्ती इलाकों में झड़पों की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में अमेरिका की भूमिका को लेकर सवाल उठ भी रहे थे। ट्रंप के इस बयान से संकेत मिलता है कि अमेरिका स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर मध्यस्थता कर सकता है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष पर ट्रंप का संतुलित बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में पाकिस्तान के नेतृत्व की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि वहां की सरकार और सेना के साथ उनका अच्छा तालमेल है। उन्होंने पाकिस्तान की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति को लेकर भी सकारात्मक टिप्पणी की। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान एक संतुलित संदेश है। एक तरफ उन्होंने हस्तक्षेप की संभावना जताई, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ अपने मजबूत संबंधों को भी उजागर किया। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिका इस क्षेत्रीय विवाद में कितनी सक्रिय भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Next Post

नई करंसी से भरे क्रैश आर्मी प्लेन के वीडियो आए सामने, सड़क पर बिखरे नोटों के ढेर लूटने दौड़े लोगों पर पुलिस का अटैक ! मारे गए दर्जनों लोग 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 फरवरी 2026। दक्षिण अमेरिकी देश Bolivia में शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। राजधानी La Paz के पास स्थित El Alto में वायुसेना का C-130 हर्क्यूलिस सैन्य कार्गो विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'