कुर्सी छूने पर चली गोलियां, CCTV आया सामने: फूड पॉइंट पर मामूली कहासुनी बनी हिंसक, कनपटी पर सटा किया फायर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 मई 2026। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मंगलवार देर शाम एक फूड पॉइंट पर कुर्सी छूने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्साए युवक ने 17 वर्षीय किशोर पर गोली चला दी। किशोर गंभीर रूप से घायल है जबकि उसके साथ मौजूद लड़की सुरक्षित है। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। घायल को पहले मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार, घटना मंगलवार शाम करीब 7:54 बजे अमर कॉलोनी स्थित जाट साब चाप वाला फूड पॉइंट पर हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घायल किशोर को अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल पहुंचने पर पीड़ित को वेंटिलेटर सपोर्ट पर बेहोशी की हालत में पाया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोर एक दोस्त के साथ फूड पॉइंट पर खाना खा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तीन युवकों के समूह में से एक युवक की टक्कर पीड़ित की कुर्सी से हो गई। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। विवाद के बाद युवक वहां से चले गए, लेकिन करीब चार-पांच मिनट बाद उनमें से एक युवक वापस लौटा और कपल पर एक राउंड फायरिंग कर फरार हो गया। गोली किशोर को लगी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने केवल एक गोली चलाई। यह भी आशंका जताई जा रही है कि किशोर को कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई। घटनास्थल पर क्राइम टीम ने जांच की और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

तीन साल पहले जंगल से गायब हुआ था CRPF जवान; पत्नी बोली- या तो पति को खोजो या शहीद घोषित करो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 27 मई 2026। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में तीन साल से लापता सीआरपीएफ जवान के परिवार ने अब मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। परिवार का कहना है कि सरकार या तो जवान को खोजे या फिर उसे शहीद घोषित करे। माओवादियों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल