अजमेर में कार-डंपर की भिडंत, हादसे में पांच लोगों की मौत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अजमेर । राजस्थान में अजमेर जिले के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कार और डंपर के बीच भिडंत हो गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। कार में सवार ये लोग जयपुर से नागौर जा रहे थे।थानाधिकारी बालूराम चौधरी ने कार हादसे में मरने वालों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जयपुर-नागौर मेघा राजमार्ग पर जुणदा गांव के पास कार और डंपर की भिडंत हुई जिसमे सुरेन्द्र सिंह उर्फ सुरेश, मनोज कलवाणियां, संदीप पूनिया, संजय शर्मा और अमित की मौत हो गई है।

थानाधिकारी बालूराम चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये रूपनगढ़ के सरकारी अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद सुरेन्द्र सिंह (30) का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और चार अन्य मृतकों के परिजनों के यहां पहुंचने पर शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।थानाधिकारी ने जानकारी दी कि डंपर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 304 ‘ए’ के तहत मामला दर्ज किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। डंपर को जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

हत्या या आत्महत्या ? प्रेमी जोड़े का फांसी पर लटकता मिला शव, हफ्तेभर में दूसरी घटना

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव इंडिया रिपोर्टर लाइव सोनहत। कोरिया जिले के सोनहत में नाबालिग प्रेमी जोड़े का पेड़ पर फांसी से लटकता संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से दहशत का माहौल है. पुलिस भी अभी तय नहीं कर पा रही है कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या. जांच और पीएम रिपोर्ट […]

You May Like

11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान को बंधक बनाया....|....जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड....|....कॉन्वेंट स्कूल में लाल साड़ी-माला पहनने पर आपत्ति,....|.... 2.30 लाख छात्रों का मुफ्त दुर्घटना बीमा करवाएगी यूनिवर्सिटी....|....राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर....|....आदिवासी समाज पर अभद्र टिप्पणी करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड किया....|....33 डॉक्टरों की तैनाती, टांडा से कुल्लू तक मिली पोस्टिंग....|....सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए हर क्षेत्र में केंद्र का साथ मिला; पीएम का आभार जताया....|.... रिहायशी इलाके के मकान में बनाते थे करोड़ों की मार्फीन....|....1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये - कांग्रेस