पहले काम का अधिकार छीना, अब निवाला भी छीन रही है मोदी सरकार: खरगे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 जून 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की वार्षिक सीमा नौ से घटाकर चार किए जाने को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पहले ग़रीब से मनरेगा के तहत काम का अधिकार छीना और अब रोटी का निवाला भी छीन रही है। सरकार ने हाल में उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की वार्षिक सीमा नौ से घटाकर चार कर दी है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को कहा कि यह बदलाव औसत घरेलू खपत को ध्यान में रखते हुए किया गया है। वर्ष 2016 में शुरू हुई इस योजना के तहत पहले लाभार्थियों को साल में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते थे। हालांकि, पिछले साल सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या घटाकर नौ कर गई थी, जिसे अब और भी घटाकर चार कर दिया गया है।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मोदी सरकार के 12 सालों में ग़रीबी घटाने के अभियान की वास्तविकता है कि पहले ग़रीब से मनरेगा के तहत काम का अधिकार छीना, अब रोटी का निवाला भी छीना जा रहा है।” उन्होंने कहा कि 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया था कि उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को लकड़ी के चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिलेगी तथा साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर देने का वादा किया गया था, लेकिन पिछले साल इसे 12 से घटाकर 9 और अब 4 कर दिया गया है।

खरगे ने कहा, “2026 में अब सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर केवल चार कर दी गई। एलपीजी की कीमतें बार-बार बढ़ाई गईं। यानी, 12 का वादा, पर 4 का इरादा। 5.56 करोड़ लाभार्थी गैस सिलेंडर ख़रीदने में असमर्थ हैं।” उन्होंने कहा, ”सिलेंडर छोड़, माता-बहनें चूल्हा अपनाने को मजबूर… उनके आंसुओं पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर।”

Leave a Reply

Next Post

ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़ 

शेयर करेपहली हॉरर-कॉमेडी में हंसी का तड़का लगाएंगी ईशा देओल ईशा देओल की ‘घूंघट’ में छिपा है बड़ा रहस्य इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 जून 2026। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल अपने फिल्मी करियर में एक नया और दिलचस्प अध्याय जोड़ने जा रही हैं। आगामी फिल्म ‘घूंघट’ के जरिए वह पहली […]

You May Like

धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'....|....बढ़ती महंगाई से देश का आम आदमी परेशान - कांग्रेस....|....मोदी के राज में बेरोजगारी बढ़ी देश पर कर्जा बढ़ा छोटे उद्योग बंद हुये - कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर के नाम पर फर्जीवाड़ा प्रमाणित - डॉ. चरणदास महंत