परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 रांची, 20 सितंबर 2026। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी-सीजीएल भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की स्वतंत्र समीक्षा और सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मामले में जांच केवल निचले स्तर के आरोपितों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।

मरांडी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उच्च न्यायालय में सरकार की ओर से दाखिल हालिया जवाबी हलफनामे का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पूरी परीक्षा प्रक्रिया को अनियमितताओं से प्रभावित मान रही है, तो पहले अदालत के समक्ष रखे गए तथ्यों पर सवाल उठता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के शुरुआती दावों और उच्च न्यायालय में पेश किए गए पक्ष में बड़ा विरोधाभास नजर आ रहा है। उन्होंने सीआईडी की पिछली जांच पर सवाल उठाते हुए पूछा कि यदि परीक्षा में व्यापक स्तर पर गड़बड़ियां हुई थीं, तो वे पूर्व की जांच में सामने क्यों नहीं आईं। नेता प्रतिपक्ष ने भर्ती प्रक्रिया के संचालन और निगरानी से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कराने पर जोर दिया। उन्होंने सुधीर गुप्ता, अनुराग गुप्ता, प्रशांत कुमार और सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक की भूमिका की जांच कराने की मांग की।

पदों से तत्काल हटाने की मांग
मरांडी ने जेएसएससी के प्रभारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार, सचिव सुधीर गुप्ता और सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की मांग की। मरांडी ने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल भर्ती परीक्षा का यह मामला वर्तमान में झारखंड उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले की अगली सुनवाई सात अक्तूबर को होना तय है। 

Leave a Reply

Next Post

हॉकी में भारत का तूफानी आगाज, इंडोनेशिया को 13-1 से रौंदा

शेयर करेदिलप्रीत ने दागे चार गोल, अब स्वर्ण पर नजर इंडिया रिपोर्टर लाइव निशिन, 20 सितंबर 2026। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में अपने स्वर्ण पदक के अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। पूल ए के शुरुआती मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 से करारी शिकस्त दी। भारत […]

You May Like

कॉन्वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर....|....भालू से भिड़े, नदी में कूदकर बचाई जान, छह बच्चों को गृहमंत्री और सीएम ने दिया बाल वीरता पुरस्कार....|....धन्वंतरि दर्शन की परंपरा: तीन पीएम, दो राष्ट्रपति और दलाई लामा ले चुके हैं दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रसाद....|.... सराफा कारोबारी से डकैती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार....|....आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित....|....कॉलेज तिराहा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग....|....हरदीप सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस....|....भोपाल में धनतेरस पर हड़ताल से बिगड़े हालात....|.... सुहाना को 'तू मिल जाए' के लिरिक्स याद देख हैरान हुए 'किंग'....|....घुटनों में दर्द को हल्के में न लें, शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है असर