यश की आंधी में उड़ा गुजरात, घातक गेंदबाजी से लिया इस सीजन का पहला फाइफर, ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 अप्रैल 2024। लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में लखनऊ के यश ठाकुर ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने अपने करियर का पहला फाइफर हासिल किया। लखनऊ की  लगातार तीसरी जीत में युवा गेंदबाज का अहम योगदान रहा। उन्होंने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से गुजरात का बल्लेबाजी क्रम तहस-नहस कर दिया। 

इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यश ठाकुर ने पंजा खोला। उन्होंने 3.5 ओवर में 30 रन खर्च किए और पांच विकेट हासिल किए। मौजूदा सीजन में किसी गेंदबाज द्वारा हासिल किया गया यह पहला फाइव विकेट हॉल है। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 37 रन देकर चार विकेट रहा था। यह कारनामा उन्होंने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में किया था। 

यश के तूफान में उड़ा लखनऊ का खेमा
अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम सिर्फ 130 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यश ठाकुर ने शुभमन गिल (19), विजय शंकर (17), राशिद खान (0), राहुल तेवतिया (30), नूर अहमद (04) को आउट किया। उनकी आंधी में गुजरात का खेमा पूरी तरह से उड़ गया। वहीं, क्रुणाल पांड्या ने तीन जबकि नवीन-उल-हक और रवि बिश्नोई ने एक-एक शिकार किया। 

लखनऊ के लिए ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने यश
25 वर्षीय गेंदबाज का यह लखनऊ के लिए उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनसे पहले यह कारनामा मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2023 के मैच में किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मोहसिन खान चार विकेट के साथ मौजूद हैं। वहीं, इतने ही विकेटों के साथ चौथे नंबर पर आवेश खान मौजूद हैं। 

Leave a Reply

Next Post

कनिमोझी का केंद्र पर साधा निशाना, कहा- चुनाव की वजह से उठाया गया कच्चातिवु द्वीप का मुद्दा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 08 अप्रैल 2024। डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने सोमवार को केंद्र सरकार पर कच्चातिवु द्वीप को चुनावी रणनीति में बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र कच्चातिवु द्वीप का मुद्दा इसलिए उठा रही है क्योंकि विपक्ष ने उनके सामने भारत-चीन सीमा मुद्दे […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां