मारूति सुजुकी इण्डिया लिमिटेड के लिए ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 जनवरी 2022। रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेस (मारूति सुजुकी इण्डिया लिमिटेड) के लिए ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रतिमाह की 11 तारीख से 30 तारीख तक के लिए किया जा रहा है। ऐसे स्थानीय शिक्षित युवा पुरूष आवेदक जिनकी आयु 18 से 20 वर्ष के मध्य हो, जिन्होंने कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो उनके लिए मारूति सुजुकी मोटर्स इण्डिया लिमिटेड के गुजरात एवं गुरगांव (हरियाणा) स्थित प्लांट में 2 वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स करते हुए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर हो सकता है।
 उप संचालक रोजगार ने बताया कि इसके लिए आवेदक को 13028 रूपये प्रतिमाह का मानदेय, राशि 50 हजार रूपये का मेडिकल एवं 12 लाख रूपयों का एक्सीडेंट इंश्योरेंस के साथ-साथ सुबह का नास्ता एवं दोपहर का भोजन कंपनी की तरफ से निःशुल्क दिया जायेगा। इसमें चयनित आवेदक की 100 प्रतिशत् उपस्थिति पर 800 रूपये प्रतिमाह का अटेंडेंट बोनस, प्रति सेमेस्टर 03 अवकाश से कम होने पर 2400 रूपये तथा कोर्स समापन पर 24 अवकाश से कम होने पर 7200 रूपये का अतिरिक्त सेमेस्टर बोनस भी दिया जायेगा। सफलतापूर्वक कोर्स पूर्ण करने वाले आवेदकों को मारूति सुजुकी कंपनी में नियमित नियुक्ति दी जायेगी। प्रत्येक माह की 01 तारीख से 10 तारीख के मध्य बैच प्रारंभ किया जाना है। इसके लिए योग्य एव इच्छुक आवेदक अपना ऑनलाईन आवेदन गुगल लिंक shorturl.at/bqzK8 पर भेज सकते है या कार्यालय में आवेदन कर सकते है। यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क भी कर सकते है।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में 1214 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; डेविड वॉर्नर- सुरेश रैना, ईशान किशन और​ शिखर धवन सहित 49 प्लेयर्स का बेस प्राइस ₹2 करोड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 जनवरी 2022। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और उनके टीम साथी तथा फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे मिचेल मार्श उन 49 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल 2022 […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान