अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई तेज, 175 संदिग्ध मिले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 दिसंबर 2024। दिल्ली पुलिस ने वैध भारतीय दस्तावेजों के बिना क्षेत्र में रहने वाले बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस ने उनके दस्तावेजों की पुष्टि करने के लिए अभियान शुरू किया है। पुलिस ने वैध दस्तावेज के बिना दिल्ली में रहने वाले लोगों की पहचान करना, हिरासत में लेना और उन्हें वापस भेजना शुरू कर दिया है। बाहरी जिला दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने के लिए पुलिस घर-घर जाकर जांच की जा रही है। बाहरी जिले के अधिकार क्षेत्र में रहने वाले 175 व्यक्तियों को संदेह के घेरे में पाया गया है। उनसे गहन पूछताछ की गई है और उनके दस्तावेजों की भी सावधानीपूर्वक जांच और सत्यापन किया गया है। संबंधित क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय करके उनकी पहचान प्रमाणित करने के लिए टीमों को उनके मूल स्थानों पर भेजा गया है।’

Leave a Reply

Next Post

तख्तापलट के बाद सीरिया से फिल्मी स्टाइल में जान बचाकर भागे बशर अल असद और उनके करीबी, कई मारे भी गए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दमिश्क 22 दिसंबर 2024। दिसंबर के शुरुआती दिनों में सीरिया में तख्तापलट हो गया और विद्रोही समूहों ने सत्ता पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही सीरिया में पांच दशकों से चला आ रहा बशर अल असद और उनके परिवार का शासन खत्म हो गया। […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'