सेना ड्रोन हमले से निपटने के लिए कर रही परीक्षण, तकनीक के बावजूद जमीनी स्तर पर सैनिक अहम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जून 2025। भारतीय सेना ड्रोन हमलों से निपटने के लिए समाधान तलाश रही है। सेना इसके लिए अलग-अलग परीक्षण भी कर रही है। यह जानकारी शुक्रवार को शीर्ष रक्षा विशेषज्ञ सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल वीजी खंडारे ने दी। उन्होंने बताया कि ये परीक्षण पाकिस्तान की तरफ से किए गए ड्रोन और लूटियर म्यूनिशन हमलों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तानी ठिकानों पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने ड्रोन और लूटियर म्यूनिशन हमले किए थे।

जमीनी स्तर पर सैनिकों की मौजूदगी की महत्ता कम नहीं
वरिष्ठ सैन्य अधिकारी खंडारे ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के पायलटों या सेना ने सीमा पार नहीं की, फिर भी वे लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट करने में सक्षम रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तकनीकी युद्ध में प्रगति के बावजूद जमीनी स्तर पर सैनिकों की मौजूदगी की महत्ता कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा, जब तक आप दुश्मन की जमीन पर जाकर कब्जा नहीं करते, तब तक वह क्षेत्र आपका नहीं माना जा सकता। इसलिए ‘बूट्स ऑन द ग्राउंड’ ही वास्तविक नियंत्रण को दर्शाते हैं।

‘विकसित भारत’ का लक्ष्य… ‘सुरक्षित भारत’ सुनिश्चित करना भी जरूरी
उन्होंने यह भी कहा कि भारत के ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के साथ-साथ ‘सुरक्षित भारत’ सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। विकास और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखना आज की वैश्विक परिस्थितियों में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र की अहमियत पर भी जोर देते हुए कहा कि अब यह क्षेत्र न केवल नागरिक, बल्कि सैन्य और रणनीतिक दृष्टिकोण से भी अनिवार्य होता जा रहा है।

पाकिस्तान ने ड्रोन और अन्य तकनीकों का उपयोग किया, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
बता दें कि हाल ही में भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) में आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत नौ जगहों पर एयर स्ट्राइक की गई थी। इसके जवाब में पाकिस्तान ने ड्रोन और अन्य तकनीकों का उपयोग कर जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, भारत ने स्वदेशी विकसित ‘आकाशतीर’ एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से इन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। पाकिस्तानी प्रोपगेंडा के खिलाफ भारत ने 33 से अधिक देशों में कूटनीतिक मुहिम भी चलाई। देश के सर्वदलीय शिष्टमंडल में शामिल सांसदों-राजनयिकों ने दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान की पोल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खोली।

Leave a Reply

Next Post

भागवत बोले- संघ का मकसद हिंदू समाज को अपनापन और स्नेह के सूत्र में पिरोना, पूरी दुनिया को जोड़ने की कोशिश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुणे 28 जून 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य यह है कि पूरा हिंदू समाज आपसी अपनापन और स्नेह के सूत्र में बंधा रहे। मोहन भागवत प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य वैद्य पी. वाय. खडिवाले की जीवनी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं